फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन सेलेब्स की शादी देखने के लिए फैंस हैं बेकरार, जानें कब लेंगे सात फेरे

Sun, 31 Jan 2021 11:02 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 31 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
From Salman khan to Ranbir Kapoor fans are waiting for these celebs to get married soon
सलमान खान और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से शादी का दौर जोरों पर चल रहा है। दीपिका-रणवीर, प्रियंका-निक, सोनम-आनंद जैसे सितारों के बाद वरुण धवन और नताशा दलाल भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हालांकि अब भी बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिनकी शादी नहीं हुई है और फैंस इनकी शादी की खबरें सुनने के लिए बेकरार हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिनकी शादी के मंडप में देखने के लिए फैंस है बेकरार।

From Salman khan to Ranbir Kapoor fans are waiting for these celebs to get married soon
salman khan - फोटो : Social Media

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग खान के पास हर सवाल का जवाब है, लेकिन वो शादी कब कर रहे हैं इस बात का जवाब फैंस को अभी तक नहीं मिला है। सलमान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं जिनके पीछे लड़कियां पागल हैं, लेकिन सलमान को अभी तक उनकी दुल्हनिया नहीं मिली है। फैंस जल्द से जल्द सलमान को घोड़ी चढ़ते देखना चाहते हैं।

From Salman khan to Ranbir Kapoor fans are waiting for these celebs to get married soon
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अर्जुन के साथ के सभी हीरो लगभग शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ऐसे में फैंस की इच्छा है कि वो भी अर्जुन को जल्द से जल्द सेहरा बांधे देख लें। फिलहाल अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरें चर्चा है, लेकिन इस कपल की तरफ से अभी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Salman khan to Ranbir Kapoor fans are waiting for these celebs to get married soon
ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram: @sushmitases47

सुष्मिता सेन

पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन 40 की उम्र  काफी पहले ही पार कर चुकी हैं, लेकिन अब तक उनके हाथों में मेंहदी नहीं रची है। सुष्मिता अपने 16 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। दोनों की शादी की खबरें भी चर्चा में आती रहती है। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से ये अभी साफ नहीं किया गया है कि वो कब शादी करेंगी।

विज्ञापन
From Salman khan to Ranbir Kapoor fans are waiting for these celebs to get married soon
ranbir kapoor alia bhatt - फोटो : social media

रनबीर कपूर

बॉलीवुड के हैंडसम और टॉप एक्टर रनबीर कपूर का नाम इन दिनों एक्ट्रेस आलिया भट्ट से जुड़ रहा है। फैंस रनबीर को भी अब दूल्हा बनते देखना चाहते हैं। रनबीर शादी के सवाल पर अक्सर कहते हैं कि वो इस पर विचार कर रहे हैं, लेकिन वो दिन कब आएगा फैंस उसके इंतजार में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed