बॉलीवुड के सितारे फिल्मों से तो लाखों-करोड़ों रुपये कमाते ही हैं साथ ही वो दूसरे बिजनेस से भी अच्छी कमाई करते हैं। हालांकि खास बात ये है कि बहुत से बॉलीवुड कपल ऐसे हैं जो किसी और के साथ ही नहीं बल्कि अपने लाइफ पार्टनर के साथ ही बिजनेस करते हैं और उन्हें खूब फायदा मिलता है। बॉलीवुड में ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई सितारे मिल जाएंगे जिन्होंने अपने लाइफ पार्टनर को ही अपना बिजनेस पार्टनर बनाया है और उनका बिजनेस सफल भी है। तो चलिए आज आपको मिलवाते हैं कुछ ऐसे सितारों से जिनके लिए उनके पार्टनर बिजनेस के मामले में भी है बेस्ट।
लाइफ पार्टनर ही नहीं बल्कि सफल बिजनेस पार्टनर भी हैं ये स्टार कपल, एक साथ संभालते हैं करोड़ों का बिजनेस
ट्विंकल खन्ना-अक्षय कुमार
अक्षय कुमार तो बॉलीवुड फिल्मों से तगड़ी कमाई करते हैं , लेकिन ट्विंकल खन्ना ने काफी साल पहले ही फिल्मों को अलविदा कह दिया था। हालांकि ये स्टार कपल साथ में अपनी प्रोडक्शन हाउस 'हरी ओम प्रोडक्शन' चलाते हैं। उन्हें इस कंपनी से लाखों-करोड़ों का फायदा होता है। जहां एक तरफ अक्षय अपनी फिल्मों से धुआंधार कमाई करते हैं तो वहीं ट्विकंल एक मशहूर राइटर, इंटीरियर डिजाइनर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं और इसके जरिए वो लाखों करोड़ों की कमाई करती हैं।
शाहरुख खान-गौरी
बॉलीवुड के सबसे बेस्ट कपल में से एक माने जाने वाले शाहरुख और गौरी बहुत अच्छे बिजनेस पार्टनर भी हैं। शाहरुख और गौरी दोनों मिलकर प्रोडक्शन कंपनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' चलाते हैं। बता दें कि गौरी खान एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर तो हैं ही साथ ही वो अपनी कंपनी 'गौरी खान डिजाइंस' भी चलाती हैं।
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
बॉलीवुड के सबसे मस्ती वाले कपल शिल्पा और राज भी लाइफ पार्टनर होने के साथ साथ बिजनेस पार्टनर हैं। बता दें कि साल 2009 में शादी के तुंरत बाद ही शिल्पा और राज ने 'V8 Goumet Group' में हिस्सेदारी खरीदी थी। इतना ही नहीं दोनों मुंबई के बांद्रा और वर्ली इलाके में Bastian नाम से रेस्टोरेंट भी चलाते हैं जो काफी मशहूर हैं।
विराट कोहली- अनुष्का शर्मा
न्यूली पैरेंट्स बने विराट और अनुष्का बेस्ट लाइफ पार्टनर होने के साथ साथ सफल बिजनेस पार्टनर भी है। विराट और अनुष्का अपना खुद का ब्रैंड 'Nush' और 'Wrogn' चलाते हैं। इतना ही नहीं दोनों ने कई कंपनियों में इनवेस्ट किया हुआ है। बता दें कि हाल ही में विराट और अनुष्का ने एक फाइनेंस और टेक कंपनी डिजीट में 2.2 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया है। विराट और अनुष्का अपने वर्तमान के साथ साथ भविष्य का भी बेहद ख्याल रखते हैं।