फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamal Haasan: कमल हासन के जन्मदिन पर श्रुति हासन से मोहनलाल तक सितारों ने दी शुभकामनाएं, साझा की अनदेखी तस्वीर

Thu, 07 Nov 2024 12:58 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 07 Nov 2024 12:58 PM IST
सार

अभिनेता कमल हासन को उनके जन्मदिन पर बेटी श्रुति हासन से लेकर अभिनेता मोहनलाल ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही अनदेखी तस्वीरें भी साझा की हैं।

विज्ञापन
From Shruthi Hassan Mohanlal Sivakarthikeyan stars wished Kamal Haasan on his birthday shared unseen pictures
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता के जन्मदिन पर उन्हें प्रशंसकों से प्यार मिला है। साथ ही उन्हें साउथ से कुछ दिग्गज सितारों ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। खास अंदाज में दी गई इन शुभकामनाओं को प्रशंसक भी पसंद कर रहे हैं। बधाई संदेश के साथ सितारों ने कमल हासन के साथ अनदेखी तस्वीरें भी साझा की हैं। कमल हासन को उनके जन्मदिन पर बेटी श्रुति हसन, शिवकार्तिकेयन और मोहनलाल ने जन्मदिन की बधाई दी है।

 
From Shruthi Hassan Mohanlal Sivakarthikeyan stars wished Kamal Haasan on his birthday shared unseen pictures
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
श्रुति हसन ने लिखी ऐसी बात
पिता के जन्मदिन पर अभिनेत्री श्रुति हसन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बधाई दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं पा,आपके साथ चलना मेरे जीवन की पसंदीदा चीजों में से एक है। आपके आने वाले कई और जन्मदिन और जादुई सपनों को देखने की कामना करती हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं'।

From Shruthi Hassan Mohanlal Sivakarthikeyan stars wished Kamal Haasan on his birthday shared unseen pictures
मोहनलाल - फोटो : एएनआई
मोहनलाल ने दी शुभकामनाएं
भारतीय अभिनेता और निर्माता मोहनलाल ने कमल हासन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ये आने वाला साल आपके लिए कई बड़ी सफलता लाए। आपके जीवन में और खुशियां लाए। आप अपने अभिनय, क्रिएटिविटी और डेडिकेशन के जरिए दुनिया में काम करते रहें।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
From Shruthi Hassan Mohanlal Sivakarthikeyan stars wished Kamal Haasan on his birthday shared unseen pictures
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
'अमरण' के शिवकार्तिकेयन ने दी शुभकामनाएं
साउथ सिनेमा की फिल्म 'अमरण' बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला रही है। इस फिल्म के अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने भी कमल हासन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। शिवकार्तिकेयन ने लिखा, अमरण के कमांडिंग ऑफिसर को जन्मदिन की बधाई। इस शानदार फिल्म के लिए धन्यवाद सर।

Thug Life: कमल हासन के बर्थडे पर सामने आया 'ठग लाइफ' का टीजर, सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
From Shruthi Hassan Mohanlal Sivakarthikeyan stars wished Kamal Haasan on his birthday shared unseen pictures
कमल हासन - फोटो : एक्स @ikamalhaasan
'ठग लाइफ' में नजर आएंगे कमल हासन
अभिनेता कमल हासन ने अपने जन्मदिन पर आगामी फिल्म 'ठग लाइफ' का टीजर प्रशंसकों के साथ साझा किया है। ये फिल्म 5 जून 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। फिल्म के टीजर की प्रशंसक तारीफ कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed