फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election 2024: सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर ईशा गुप्ता तक, छठे चरण में इन सितारों ने किया मतदान

Sat, 25 May 2024 07:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 25 May 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
From Sidharth Malhotra to Esha Gupta, these stars voted in the sixth phase lok sabha election 2024
सिद्धार्थ मल्होत्रा, चित्रांगदा सिंह, ईशा गु्प्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

लोकसभा के पांचवें चरण के चुनाव में बड़ी संख्या में फिल्मी सितारों ने मतदान किया था। वहीं, छठे चरण में भी बॉलीवुड सेलेब्स के एक वर्ग ने वोट डाला है। शनिवार (25 मई) को कई सितारे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए दिल्ली पहुंचे। सिद्धार्थ मल्होत्रा, ईशा गुप्ता और चित्रांगदा सिंह जैसे सितारे भी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने मतदान के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।


Janhvi Kapoor: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में जान्हवी को देख दर्शकों को याद आएंगी श्रीदेवी! एक्ट्रेस ने बताई वजह

From Sidharth Malhotra to Esha Gupta, these stars voted in the sixth phase lok sabha election 2024
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

दिल्ली के रहने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना नहीं भूले और वे वोट डालने के लिए अपने गृहनगर पहुंचे। मतदान के बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर भी साझा की। साझा की गई सेल्फी में उन्हें सफेद शर्ट और धूप का चश्मा पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मतदान करके दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए अपने गृहनगर दिल्ली आया था। दिल्ली...वोट करने निकलें....।"

From Sidharth Malhotra to Esha Gupta, these stars voted in the sixth phase lok sabha election 2024
ईशा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं ईशा गुप्ता भी वोट डालने के लिए दिल्ली पहुंची थीं। अभिनेत्री हर बार चुनाव के समय दिल्ली आकर वोट जरूर देती हैं। ईशा अब तक कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। आश्रम में उनके अभिनय की जमकर प्रशंसा हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Sidharth Malhotra to Esha Gupta, these stars voted in the sixth phase lok sabha election 2024
चित्रांगदा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

उनके अलावा अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने छठे चरण में वोट डालकर अपना नागरिक कर्तव्य निभाया। चित्रांगदा ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर साझा की। इसमें वे रंगीन कुर्ता पहने हुए गर्व से अपनी स्याही लगी उंगली दिखा रही हैं और कैमरे की ओर पोज देते हुए मुस्कुरा रही हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "जाइए और अपने सबसे महत्वपूर्ण अधिकार का इस्तेमाल कीजिए।"

विज्ञापन
From Sidharth Malhotra to Esha Gupta, these stars voted in the sixth phase lok sabha election 2024
सिद्धार्थ मल्होत्रा, ईशा गुप्ता, चित्रांगदा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी 10, जम्मू-कश्मीर की एक सीट, झारखंड की चार, दिल्ली की सभी सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर मतदान हुए। इस चरण में कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव सातवें चरण के मतदान के बाद 1 जून को संपन्न होंगे। वहीं नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने 'जान' के जन्मदिन को बनाया खास, पोस्ट कर लुटाया कुणाल खेमू पर प्यार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed