{"_id":"5a86c4e64f1c1b4e588b8eef","slug":"from-stage-shows-to-bollywood-haryanvi-dancer-sapna-chaudhary-transformation-will-surprise-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तेरी आंख्या का यो काजल' से लेकर टल्ली होने तक, इतना बदल गया है सपना चौधरी का अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'तेरी आंख्या का यो काजल' से लेकर टल्ली होने तक, इतना बदल गया है सपना चौधरी का अंदाज
Sat, 17 Feb 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Feb 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Sapna Chaudhary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
14 साल की उम्र से ही काम करने वाली सपना चौधरी सिर्फ हरियाणा में ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में मशहूर हो चुकी हैं। इसके पीछे दो बड़ी वजहें हैं। पहला है 'रागिनी' गाने पर उठा विवाद जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की। दूसरी वजह है रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' इतने सालों में ना सिर्फ उनके करियर का ग्राफ बढ़ा, बल्कि रंग-रूप में भी बहुत बदलाव हुए हैं।
2 of 4
डांसर सपना चौधरी
अपने पहले म्यूजिक वीडियो 'देख लिया तेरा झूठा प्यार' में सपना चौधरी के चेहरे से जहां रौनक गायब थी, वहीं उनके लेटेस्ट आइटम नंबर 'हट जा ताऊ' में वह ग्लो करती नजर आ रही हैं। हेयर कलर से लेकर कपड़े पहनने तक और बातें करने से लेकर डांस स्टेप्स तक, सबकुछ बदल गया है।
3 of 4
sapna chaudhary
- फोटो : self
सपना चौधरी के पुराने वीडियोज को गौर से देखेंगे तो पाएंगे कि ना तो वह कोई मेकअप करती थीं, ना भड़कीले कपड़े पहनती थीं। सिंपल पोनी टेल, सलवार कमीज और हल्की सी लिप्स्टिक लगाकर वह स्टेज पर पहुंचती थीं। जल्वे उनके डांस के होते थे, खूबसूरती के नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sapna chaudhary
वैसे तो अपने लेटेस्ट आइटम नंबर हट जा ताऊ पर वह पहले भी स्टेज शो कर चुकी हैं। उनके स्टेप्स भी काफी मेल खाते हैं। लेकिन अब सपना चौधरी की परफॉर्मेंस में शालीनता और सेंशुएलिटी दोनों का संतुलित कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। 'लव बाइट' में जहां वह जितनी रिवीलिंग कपड़ों में नजर आईं, वैसा उन्होंने कभी भी स्टेज पर परफॉर्म करते वक्त नहीं पहना। वहीं उनके नए गाने में वह डिजाइनर लहंगे में बखूबी जलवे बिखेर रही हैं। उन्होंने बालों में भी हाइलाइट्स करवा लिए हैं, चेहरे पर ग्लो है और आंखों के मेकअप पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही हैं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।