सब्सक्राइब करें

Low Budget Movies On OTT: ओटीटी पर देखें यह शानदार लो बजट फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचा चुकी हैं धमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 06 May 2022 09:44 AM IST
सार

बीते समय रिलीज हुई विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड कायम किए। फिल्म को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

विज्ञापन
From vicky doner to secret superstar Watch these great low budget movies on OTT before the kashmir files
Low Budget Movies On OTT - फोटो : Social media

बीते समय रिलीज हुई विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड कायम किए। फिल्म को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। ऐसे में थिएटर्स में मिली अपार सफलता के बाद इस फिल्म को 13 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर भी रिलीज किया जाएगा। कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई थी। कम बजट में बनी इस फिल्म ने यह साबित किया कि फिल्म के हिट होने के लिए हर बार बड़े बजट की जरूरत नहीं है। हालांकि, द कश्मीर फाइल्स से पहले ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं, जिन्होंने कम बजट के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया। ऐसे में द कश्मीर फाइल्स से पहले इस वीकेंड आप अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कम बजट की इन फिल्मों को देख सकते हैं-

Trending Videos
From vicky doner to secret superstar Watch these great low budget movies on OTT before the kashmir files
विक्की डोनर - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की डोनर

ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस यामी गौतम ने फिल्म विक्की डोनर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। साल 2012 में आई यह फिल्म स्पर्म डोनेशन और इनफर्टिलिटी के संवेदनशील विषय पर आधारित थी। शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक कॉमेडी लगभग 15 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी, लेकिन फिल्म ने 66.32 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स  ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
From vicky doner to secret superstar Watch these great low budget movies on OTT before the kashmir files
सीक्रेट सुपरस्टार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीक्रेट सुपरस्टार

ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

आमिर खान और किरण राव द्वारा निर्मित फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार जायरा वसीम द्वारा अभिनीत एक युवा लड़की की कहानी है, जो एक गायक बनना चाहती है और एक नकाब के जरिए अपना चेहरा छुपाते हुए यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करती है। नारीवाद, लैंगिक समानता और घरेलू हिंसा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रकाश डालती यह फिल्म फिल्म 15 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी और इसने दुनिया भर में 965 करोड़ रुपये की कमाई की, जो भारत में 2017 की सबसे सफल फिल्म रही।

From vicky doner to secret superstar Watch these great low budget movies on OTT before the kashmir files
तनु वेड्स मनु - फोटो : सोशल मीडिया

तनु वेड्स मनु

ओटीटी प्लेटफॉर्म- एप्पल टीवी

आर माधवन और कंगना रणौत स्टारर फिल्म तनु वेड्स मनु एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित यह कॉमेडी-ड्रामा एक बोल्ड और छोटे शहर की लड़की की कहानी बताती है, जिसकी शादी एक एनआरआई डॉक्टर से हो जाती है। साल 2011 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक तनु वेड्स मनु को 17 करोड़ रुपये के बजट पर फिल्माया गया था और 88.72 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में जिमी शेरगिल, एजाज खान, स्वरा भास्कर और दीपक डोबरियाल ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थी।

विज्ञापन
From vicky doner to secret superstar Watch these great low budget movies on OTT before the kashmir files
'बरेली की बर्फी' फिल्म रिव्यू - फोटो : Twitter/BareillyKiBarfi

बरेली की बर्फी

ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी5

आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और कृति सेनन अभिनीत फिल्म बरेली की बर्फी अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक कॉमेडी है। 20 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म में बरेली की लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो महिलाओं और समाज के बारे में अपनी प्रगतिशील सोच के लिए एक लेखक के प्यार में पड़ जाती है। उसे खोजने के प्रयास में, वह स्थानीय प्रिंटिंग प्रेस के मालिक की मदद लेती है और अपने प्यार की यात्रा शुरू करती है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा  था और 58.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed