{"_id":"6229001e863ef015950a1214","slug":"from-vikram-vedha-to-dhruv-watch-these-best-south-indian-thriller-movies-who-are-better-than-bollywood-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"South Suspense Film: सस्पेंस और थ्रिलर मूवीज के हैं शौकीन, तो जरूर देखें साउथ की ये बेहतरीन फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
South Suspense Film: सस्पेंस और थ्रिलर मूवीज के हैं शौकीन, तो जरूर देखें साउथ की ये बेहतरीन फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:03 AM IST
सार
देशभर में इन दिनों साउथ सिनेमा का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बनने वाली फिल्में ना सिर्फ दक्षिण भारत बल्कि अब देशभर के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है।
विज्ञापन
1 of 6
South Suspense Film
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में इन दिनों साउथ सिनेमा का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बनने वाली फिल्में ना सिर्फ दक्षिण भारत बल्कि अब देशभर के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है। यही वजह है कि अब दर्शकों का साउथ की फिल्मों की तरफ झुकाव बढ़ता जा रहा है। साउथ फिल्मों के लिए हिंदी भाषी दर्शकों बढ़ता रुझान देख अब बॉलीवुड में भी साउथ की फिल्मों का रीमेक बनाया जा रहा है। साउथ इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं जो स्क्रिप्ट के मामले में बॉलीवुड फिल्मों को भी टक्कर देती नजर आती हैं। आइए जानते हैं साउथ की ऐसी ही कुछ सस्पेंस, थ्रिलर फिल्मों के बारे में-
2 of 6
गुडाचारी (Goodachari)
- फोटो : सोशल मीडिया
गुडाचारी (Goodachari)
साल 2018 में रिलीज हुई साउथ इंडस्ट्री की थ्रिलर फिल्म गुडाचारी (Goodachari) एक्शन प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनर साबित होगी। इस फिल्म का हिंदी डब नाम इंटेलीजेंट खिलाड़ी है। साउथ की इस फिल्म को आईएमडीबी रेटिंग 7.9 मिली है। फिल्म गोपी नाम के एक शख्स इर्द-गिर्द घूमती है, जो रॉ में भर्ती होता है और इस दौरान उसे रॉ अधिकारियों की हत्या में फंसा दिया जाता है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अदिवी सेष इन्हीं चुनौतियों का सामना करते नजर आते हैं।
3 of 6
नेनोक्काडिन (Nenokkadine)
- फोटो : सोशल मीडिया
नेनोक्काडिन (Nenokkadine)
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म नेनोक्काडिन (Nenokkadine) साउथ की एक जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर फिल्म है। इसका हिंदी डब नाम एक का दम है। इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य किरदार में नजर आए हैं। साल 2014 में रिलीज हुई कई बॉलीवुड फिल्म टक्कर देती है। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति पर आधारित है, जो अपने माता पिता की मौत के बाद मानसिक विकार से पीड़ित हो जाता है, लेकिन बावजूद इसके वह इसका बदला लेता है। इसे आईएमडीबी रेटिंग 8.1 मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ध्रुव
- फोटो : सोशल मीडिया
ध्रुव
साउथ सुपरस्टार रामचरण की फिल्म ध्रुव भी एक्शन क्राइम और थ्रिल से भरपूर है। फिल्म की कहानी एक आईपीएस ऑफिसर ध्रुव की है, जो बड़े मेडिकल पर क्रिमिनल नेटवर्क को खत्म करने की मुहिम शुरू करता है। इस फिल्म को आईएमडीबी रेटिंग 7.8 मिली है। इसमें राम चरण के अलावा रकुल प्रीत सिंह और अरविंद स्वामी नजर आए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मुंबई पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई पुलिस
साल 2013 में आई मलयालम क्राईम- थ्रिलर फिल्म मुंबई पुलिस बॉलीवुड को टक्कर देने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म को आईएमडीबी रेटिंग 8 मिली है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, रहमान, अपर्णा नायक और रियाज खान मुख्य भूमिका में नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।