फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Disease Of Celebs: यामी गौतम से लेकर शमिता शेट्टी तक, गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं ये 6 स्टार, देखें पूरी लिस्ट

Fri, 31 Dec 2021 09:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 31 Dec 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
From Yami Gautam to Shamita Shetty these 6 stars are battling serious illness see full list
सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार अपनी हेल्थ को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं। इसी वजह से आज के समय में लगभग हर स्टार ने अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल कर लिया है। हर स्टार जिम में घंटों पसीना बहाता है ताकि वह फिट रहने के साथ-साथ स्वस्थ भी रह सके। लेकिन इसके बावजूद इंडस्ट्री से जुड़े सितारे गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं, जिनका वह समय-समय पर बात भी करते नजर आते हैं। अब तक कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बीमारी के बारे में विस्तार से बात की है। तो आइए आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताते हैं, जो गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं।


 
शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी इन दिनों बिग बॉस 15 में नजर आ रही हैं। शो में उनका खेल काफी पसंद किया जा रहा है। इस रियलिटी शो में शमिता कई बार अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात करती दिखी हैं। शमिता को कोलाइटिस हैं। इस बीमारी में इंसान की आंत में सूजन आ जाती है।

From Yami Gautam to Shamita Shetty these 6 stars are battling serious illness see full list
राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश बापट
राकेश बापट डिस्लेक्सिक से जूझ रहे हैं। जब वह बिग बॉस ओटीटी और फिर इस शो के सीजन 15 में आए थे तब राकेश ने कई बार बताया था कि वह शो के खेल को ज्यादा समझ नहीं पाते हैं, जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया।

From Yami Gautam to Shamita Shetty these 6 stars are battling serious illness see full list
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

यामी गौतम
बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री यामी गौतम ‘केरारोसिस पोलारिस’ नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर किया था। इस बीमारी में स्किन पर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। इतना ही नहीं, लोगों को खुरदुरी स्किन, दानों के आसपास रैश, ड्राई स्किन जैसी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Yami Gautam to Shamita Shetty these 6 stars are battling serious illness see full list
अभिनव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनव शुक्ला
अभिनव शुक्ला टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं और उन्होंने कई रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है। अभिनव बॉजरलाइन डिस्लेक्सिन की समस्या से जूझ रहे हैं। इस बीमारी में लोग छोटी-छोटी बातों को भूल जाते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें शब्दों को समझने में भी मुश्किल होती है।

विज्ञापन
From Yami Gautam to Shamita Shetty these 6 stars are battling serious illness see full list
शेफाली जरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया

शेफाली जरीवाला
‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला epilepsy seizures यानी मिर्गी की बीमारी से पीड़ित हैं। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा कुछ समय पहले किया था। इस बीमारी की वजह से शेफाली सुपरहिट गाना ‘कांटा लगा’ देने का बाद इंडस्ट्री से गायब हो गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed