फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की याद में उनकी बाइक के चक्कर काट रहा पालतू डॉग Fudge, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये इमोशनल वीडियो

Mon, 24 Aug 2020 11:06 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 24 Aug 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Fudge looking for Sushant Singh Rajput near his bike
सुशांत का डॉगी फज - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत का निधन उनके फैंस के लिए सदमे की तरह था। मामला अब सीबीआई जांच तक पहुंच चुका है। हर दिन इस केस में नए खुलासे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेता के वीडियोज और तस्वीरें साझा कर उन्हें याद कर रहे हैं। इस बीच सुशांत के डॉगी फज का एक वीडियो वायरल हो रहा रहा है।

Fudge looking for Sushant Singh Rajput near his bike
सुशांत का पालतू कुत्ता - फोटो : ट्विटर

इस वीडियो में फज आज भी अपने मालिक सुशांत सिंह के आने का इंतजार करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वायरल वीडियो के बारे में यह बता पाना मुश्किल है कि यह वीडियो कब का है, लेकिन इसे देखने के बाद हर कोई फज के लिए उदास है। वीडियो में सुशांत का पालतू कुत्ता उनकी बाइक के चक्कर लगाता हुआ दिख रहा रहा। बता दें, सुशांत सिंह अपने पेट डॉग फज को बच्चों की तरह प्यार करते थे। 

Fudge looking for Sushant Singh Rajput near his bike
अपने पालतू कुत्ते के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के निधन के तुरंत बाद भी उनके डॉगी के कई वीडियोज वायरल हुए थे। सुशांत की भांजी मल्लिका सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फज का वीडियो पोस्ट किया था। साथ ही उन्होंने लिखा था कि 'फज अभी भी उम्मीद भरी निगाहों से दरवाजे की ओर देखता रहता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Fudge looking for Sushant Singh Rajput near his bike
सुशांत सिंह राजपूत का पालतू कुत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो सुशांत के निधन के बाद उनका परिवार फज को अपने साथ बिहार के पटना स्थित घर पर ले गया हैं। इससे पहले अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें सुशांत के पिता केके सिंह और फज नजर आए थे। फैंस ने इस तस्वीर को खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
Fudge looking for Sushant Singh Rajput near his bike
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। जांच एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। CBI की टीमें लगातार केस के हर पहलू, हर गवाह और हर शक पर काम कर रही हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed