फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की दोस्त का खुलासा- 'रिया के पापा लाते थे एक्टर की दवाइयां, भूत-प्रेतों का डर भी बनाते थे'

Mon, 24 Aug 2020 10:04 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 24 Aug 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh rajput Friend Reveals Rhea chakraborty Father gave him medicine
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने रविवार को रसोइये नीरज, घरेलू सहायक दीपेश सावंत और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की। तीनों के बयान में विरोधाभास होने के बाद सीबीआई टीम उन्हें लेकर फिर से सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची। इस बीच सुशांत और रिया चक्रवर्ती की एक दोस्त ने दोनों के बारे में कुछ बातें बताई हैं।

Sushant Singh rajput Friend Reveals Rhea chakraborty Father gave him medicine
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

एक टीवी चैनल से हुई बातचीत में इस दोस्त ने बताया कि रिया सुशांत के पैसों को कंट्रोल कर रही थीं। इतना ही नहीं वह सुशांत के पैसों को अपने ऊपर खर्च भी करती थीं, खासकर शॉपिंग में। वहीं दूसरी तरफ रिया ने कहा है कि उन्होंने सुशांत के खाते से एक रुपये भी नहीं लिए हैं।

Sushant Singh rajput Friend Reveals Rhea chakraborty Father gave him medicine
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत की इस दोस्त ने बताया- सुशांत के दिमाग में रिया भूत-प्रेतों का डर भी भरा करती थीं और जब उन्होंने इसे रोकने की कोशिश की तो उनका घर में आना बंद कर दिया गया। जब सुशांत की तबीयत खराब होती थी तब रिया के पापा ही एक्टर के लिए दवाई लाते थे। सुशांत के परिवार ने रिया पर जादू टोना करने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh rajput Friend Reveals Rhea chakraborty Father gave him medicine
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई सोमवार को मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है। सीबीआई का फोकस इन तथ्यों पर है कि सुशांत की मौत किस परिस्थिति में हुई और उनकी मौत से किन-किन लोगों को फायदा हो सकता था।

विज्ञापन
Sushant Singh rajput Friend Reveals Rhea chakraborty Father gave him medicine
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सीबीआई की टीम ने रविवार को सुशांत सिंह के मकान मालिक संजय लालवानी से भी पूछताछ की। सुशांत ने बांद्रा स्थित मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट की 6 वीं और 7 वीं मंजिल के चार फ्लैट 9 नवंबर 2019 से 2022 तक 3 साल के लीज पर लिए थे। हर महीने का किराया 4 लाख 50 हजार था जो हर साल 10 प्रतिशत बढ़ने वाला था। सीबीआई की टीम नें छानबीन में यह भी पता किया कि सुशांत ने चेक से या फिर नगद में किराया दिया है। यानी सुशांत के पास पैसों की कोई कमी नहीं थी। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून (2020) को उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर मिला था। शुरुआती जांच के बाद ही मुंबई पुलिस ने इस केस को आत्महत्या बता दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed