सब्सक्राइब करें

Richa Chadha: कुछ फिल्में करने का ऋचा चड्ढा को आज तक है अफसोस, बोलीं- मैं खुद हैरान होती हूं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 15 Oct 2023 01:12 PM IST
विज्ञापन
Fukrey 3 star Richa Chadha opens up on working in toxic environment says she regrets doing certain films
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी फिल्म 'फुकरे 3' की वजह से चर्चा में हैं। ऋचा चड्ढा ने इंडस्ट्री में कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वह अपनी करियर यात्राा पर बात करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ फिल्मों में काम करने का उन्हें काफी मलाल है। इसके अलावा ऋचा ने टॉक्सिक माहौल में काम करने का भी अपना अनुभव साझा किया।

Trending Videos
Fukrey 3 star Richa Chadha opens up on working in toxic environment says she regrets doing certain films
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक मीडिया वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दौरान जब ऋचा से फिल्मों को लेकर उनकी चॉइस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलासा किया कि वह शुरुआत से इस मामले में काफी सलेक्टिव रही हैं। ऋचा ने यह भी कहा कि करीब पांच-छह फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें करने का उन्हें काफी मलाल है। ऋचा ने हालांकि उन फिल्मों का नाम नहीं लिया, लेकिन इनमें काम करने पर एतराज जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fukrey 3 star Richa Chadha opens up on working in toxic environment says she regrets doing certain films
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा ने कहा, 'मैं फिल्मों को लेकर काफी सलेक्टिव हूं। शुरुआत से ही मैं काफी सतर्क रही हूं। लेकिन, इसका यह मतलब नहीं कि मैंने गलतियां नहीं की हैं। मैंने कई ऐसी फिल्में की हैं, कि उनकी तरफ मुड़कर देखने पर काफी खराब महसूस होता है। मैं खुद हैरान होती हूं कि मैंने इसके लिए सहमति कैसे दे दी थी। हालांकि, जब आपको कोई स्क्रिप्ट मिलती है, तो आप हमेशा यह अनुमान नहीं लगा सकते हैं कि यह खराब रहेगी या अच्छी साबित होगी'।
Prabhas Account Hack: प्रभास का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये पोस्ट

Fukrey 3 star Richa Chadha opens up on working in toxic environment says she regrets doing certain films
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋचा ने आगे कहा, 'जब आप पूरी तरह प्रतिबद्ध होते हैं, तो आप यह मानते हैं कि आप कुछ बेहतर और शानदार कर रहे हैं। आप यही समझते हैं कि यही सबसे बेहतर चुनाव है। इसलिए, ऐसे भी कई फैसले मैंने लिए, जिनका आज अफसोस है। हालांकि, आज जब मैं प्रोडक्शन के कामकाज में भी शामिल हूं तो कोशिश करती हूं कि इस किस्म के अफसोस अब न हों।'
Singham Again: 'सिंघम अगेन' की शूटिंग के लिए हैदराबाद में सितारे, सेट से वायरल हुई खास तस्वीर

विज्ञापन
Fukrey 3 star Richa Chadha opens up on working in toxic environment says she regrets doing certain films
ऋचा चड्ढा - फोटो : social media

ऋचा चड्डा का कहना है, 'मैंने सीखा है कि अगर आप टॉक्सिक माहौल में हैं और किसी खराब फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो अच्छी साबित नहीं होने वाली तो आपको उससे अलग कर लेना चाहिए। मैं अब इसी माइंडसेट के साथ काम करती हूं।'
Bigg Boss 17: आर्यन खान केस की इस वकील की ‘बिग बॉस’ में एंट्री, 17वें साल के तय हुए सारे 17 प्रतिभागी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed