फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fukrey 3: हंसी से भरपूर 'फुकरे 3' का ट्रेलर जारी, इस बार 'भोली पंजाबन' के खिलाफ चुनाव लड़ता दिखेगा 'चूचा'

Tue, 05 Sep 2023 06:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 05 Sep 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Fukrey 3 Trailer Out Pulkit Samrat Richa chadha Pankaj Tripathi film will release on this date
फुकरे 3 - फोटो : सोशल मीडिया

हिट फ्रेंचाइजी फुकरे की तीसरा भाग लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 28 सितंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने  जा रही है। इस बीच निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म के ट्रेलर का जारी कर दिया है। ट्रेलर में पुराने किरदार नए कारनामों से लोगों को गुदगुदाते हुए दिख रहे हैं। फिल्म में ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, अली फजल इस बार फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं हैं।


Don 3: 'डॉन 3' की आलोचना पर रितेश सिधवानी ने तोड़ी चुप्पी, रणवीर सिंह की कास्टिंग पर दिया यह बड़ा बयान

Fukrey 3 Trailer Out Pulkit Samrat Richa chadha Pankaj Tripathi film will release on this date
'फुकरे 3' - फोटो : social media

यह ट्रेलर देखने में काफी मजेदार है। इसमें चूचा का किरदार भोली पंजाबन के खिलाफ स्थानीय चुनाव लड़ रहा है। पुलकित, मनजोत और पंकज त्रिपाठी के पात्र चूचा की टीम में हैं और वे उसे चुनाव के लिए तैयार करते हैं। फिल्म में आगे क्या ट्विस्ट और टर्न होंगे यह तो रिलीज के बाद ही पता चल सकेगा।

Fukrey 3 Trailer Out Pulkit Samrat Richa chadha Pankaj Tripathi film will release on this date
फुकरे 3 की शूटिंग हुई शुरू - फोटो : Instagram @pulkitsamrat

बता दें कि मूल रूप से यह फिल्म सात सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन, शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान के साथ टकराव से बचने के लिए फुकरे 3 की रिलीज की तारीख को एक दिसंबर कर दिया गया था। हालांकि, निर्माताओं ने अब पुष्टि की है कि 28 सितंबर फुकरे 3 की आधिकारिक रिलीज की तारीख होगी। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fukrey 3 Trailer Out Pulkit Samrat Richa chadha Pankaj Tripathi film will release on this date
फरहान अख्तर - फोटो : social media
बीते दिन फरहान ने पहले मुख्य अभिनेताओं की विशेषता वाले विचित्र पोस्टर साझा किए थे। उन्होंने लिखा, “फुकरे गैंग के साथ जुगाड़ की अंतिम खुराक के लिए तैयार हो जाइए। फुकरे3 का ट्रेलर कल आएगा।”

 

विज्ञापन
Fukrey 3 Trailer Out Pulkit Samrat Richa chadha Pankaj Tripathi film will release on this date
फुकरे - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म फुकरे (2013) के बाद से यह फ्रेंचाइजी दर्शकों के बीच हिट रही है। अब, प्रशंसक फुकरे 3 में चूचा (वरुण), हनी (पुलकित सम्राट), पंडित जी (पंकज त्रिपाठी), भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा), लाली (मनजोत सिंह) जैसे पसंदीदा किरदारों को फिर से देखेंगे। फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह ने किया है। लांबा और विपुल विग ने इस फिल्म को लिखा है।
Amitabh Bachchan: जय शाह ने अमिताभ को गिफ्ट किया गोल्डन टिकट, अब विश्व कप 2023 के मैच मुफ्त देख सकेंगे बिग बी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed