हर शुक्रवार को सिनेमाघर पर कोई न कोई बॉलीवुड फिल्म जरूर दस्तक देती है। लेकिन क्या कभी आपने ध्यान दिया है कि फिल्मों में छोटी- छोटी कितनी सारी गलतियां होती हैं। खैर अगर ध्यान नहीं भी दिया तो कोई बात नहीं। इस पैकेज में आपको दिखाते हैं 5 फिल्मों की वो छोटी छोटी गलतियां जिसे देखकर आप भी कहेंगे- ओ माय गॉड।
इन फिल्मों में हुई हैं छोटी-छोटी गलतियां, अमर अकबर एंथोनी ने तो साइंस ही बदल दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेस 2
सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु और अनिल कपूर स्टारर फिल्म न सिर्फ दर्शकों को पसंद आई थी बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था। लेकिन फिल्म में छोटी छोटी कई गलतियां थीं, जैसे एक सीन में जिसमें सैफ अली खान की पीली कार में धमाका होता है। जब सैफ आते हैं तो कार अलग होती है, वहीं अगले सीन में कार से उतरते ही जब धमाका होता है तो कार बदल गई होती है।
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे
शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में शुमार है। फिल्म में राज और सिमरन का प्यार सभी को भाया था। लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया की फिल्म के गाने तुझे देखा तो ये जाना सनम की शुरुआत में काजोल एक हरी घास के बीच में खड़ी होती हैं लेकिन जैसे ही अगले सीन में शाहरुख दिखते हैं तो काजोल की जगह अपने आप ही बदल जाती है और वो घास के किनारे पर पहुंच जाती हैं।
फाइंडिंग फैनी
2014 में फिल्म फाइंडिंग फैनी रिलीज हुई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में एक सीन में नसीरुद्दीन शाह एक प्लास्टिक की कैन ले जाते नजर आते हैं। लेकिन सीन के चेंज होते ही उस प्लास्टिक कैन का कलर भी बदल जाता है।
अमर अकबर एंथोनी
1977 में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म अमर अकबर एंथोनी रिलीज हुई थी। फिल्म उस वक्त की सुपरहिट फिल्मों में शुमार है। वहीं आज भी फिल्म को काफी पसंद और सराहा जाता है। फिल्म के एक सीन में तीनों एक्टर्स अपनी मां को खून देते नजर आते हैं। लेकिन इंतेहा तो तब हो जाती है जब तीनों बेटे एक साथ ही मां को खून देते दिखे।

कमेंट
कमेंट X