सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

माउथ पब्लिसिटी का सांड की आंख को फायदा, हाउसफुल के कलेक्शन में शनिवार-रविवार को गिरावट

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 28 Oct 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Saand Ki Aankh and Housefull 4 starrer Akshay Kumar Taapsee and Bhumi Pednekar
Saand Ki Aankh, Housefull 4 Collection - फोटो : amar ujala

वीकेंड के साथ पब्लिक हॉलिडे मिल जाए तो नई रिलीज फिल्मों की चांदी हो जाती है। इसलिए फ़िल्म मेकर्स जानबूझकर फिल्मों को त्यौहारों पर रिलीज करना पसंद करते हैं। लेकिन, इस बार कुछ उल्टा हो गया। इस शुक्रवार दीवाली पर रिलीज हुई फिल्में हॉउसफुल 4, सांड की आंख और मेड इन चाइना को बॉक्स ऑफिस पर कमाई जुटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Trending Videos
Box Office Collection Saand Ki Aankh and Housefull 4 starrer Akshay Kumar Taapsee and Bhumi Pednekar
Housefull 4 - फोटो : social media

सबसे पहले बात करते हैं फरहाद सामजी द्वारा डायरेक्ट फिल्म हॉउसफुल 4 की। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को लगभग 19 करोड़ की एक बड़ी ओपनिंग ली। फिल्म क्रिटिक्स के द्वारा सिरे से नकार दिए जाने के कारण फिल्म को दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर थोड़ा नुकसान झेलना पड़ा, जिसके चलते फिल्म को लगभग 18 करोड़ रुपये हाथ लगे। तीसरे दिन भी लगातार फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। दीवाली की छुट्टी और संडे होने के बावजूद फिल्म ने लगभग 15 करोड़ की ही कमाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Saand Ki Aankh and Housefull 4 starrer Akshay Kumar Taapsee and Bhumi Pednekar
Housefull 4 - फोटो : Social Media

फिल्म हाउसफुल 4 ने वीकेंड में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है, जोकि अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों की ही तरह है। फ़िल्म को दर्शकों से माउथ पब्लिसिटी न मिलने और क्रिटिक्स की लताड़ना झेलने पर भी ठीक-ठाक कारोबार कर लिया है। हफ्ते के बाकी दिनों में फिल्म के 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की संभावना है।

Box Office Collection Saand Ki Aankh and Housefull 4 starrer Akshay Kumar Taapsee and Bhumi Pednekar
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

इसी शुक्रवार रिलीज हुई तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म सांड की आंख। क्रिटिक्स की उम्मीदों पर खरा उतरने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में पहले दिन नाकाम रही। तुषार हीरानंदानी इस फिल्म के निर्देशक हैं। वहीं अनुराग कश्यप और निधि परमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 65 लाख रुपये की ही कमाई की। हालांकि फिल्म को मिले अच्छे रिव्यूज के चलते, दूसरे दिन कमाई में दोहरे उछाल के साथ फ़िल्म ने एक करोड़ तीस लाख रुपये कमा लिए। फिल्म ने दो दिनों में दो करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
Box Office Collection Saand Ki Aankh and Housefull 4 starrer Akshay Kumar Taapsee and Bhumi Pednekar
Made in China - फोटो : social media

राजकुमार राव और मौनी रॉय की सोशियो-कॉमेडी फ़िल्म मेड इन चाइना दो दिन में लगभग 4 करोड़ रुपए अर्जित में कामयाब रही। बोमन ईरानी, सुमीत व्यास, परेश रावल और गजराज राव जैसे मज़बूत कलाकारों के रहते फिल्म दर्शक बटोरने में नाकाम रही। फिल्म को क्रिटिक्स से भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। 25 करोड़ की लागत से बनी फिल्म का अपने बजट तक पहुंचना भी मुश्किल प्रतीत होता है।

पढ़ें: अक्षय की साल की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बनी हाउसफुल 4, केसरी और मिशन मंगल से रही इतना पीछे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed