{"_id":"5db693a48ebc3e93d47d86ed","slug":"not-only-aditi-rao-hydari-these-5-actresses-who-are-married","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अदिति समेत ये 4 अभिनेत्रियां भी हैं शादीशुदा, इस एक्ट्रेस का तो नाम भी आपके दिमाग में नहीं आया होगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अदिति समेत ये 4 अभिनेत्रियां भी हैं शादीशुदा, इस एक्ट्रेस का तो नाम भी आपके दिमाग में नहीं आया होगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 28 Oct 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेत्रियां
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की जिंदगी से जुड़ी कई बातों के बारे में तो आप जानते होंगे लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जिनके बारे में शायद आपको नहीं पता हो। जीहां हम बात कर रहे हैं शादी की। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो पहले से ही शादीशुदा हैं लेकिन आपको इस बात की कानों-कान खबर तक नहीं। इन अभिनेत्रियों में अदिति राव हैदरी, राधिका आप्टे का नाम शामिल है। आगे तस्वीरों में देखें और कौन सी हैं ये एक्ट्रेस जो पहले से शादीशुदा है।
2 of 5
aditi rao hydari
- फोटो : social media
अदिति राव हैदरी ने कम उम्र में ही सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। मगर यह बात अदिति ने बॉलीवुड में एंट्री के दौरान छिपाकर रखी थी। हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है। अदिति फिलहाल सिंगल हैं और आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं।
3 of 5
राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट टेलर
राधिका आप्टे ने साल 2012 में विदेशी म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी कर ली थी लेकिन इसे एक साल तक दुनिया से छुपाकर रखा। बताया जाता है कि, इनकी मुलाकात 2011 में तब हुई थी जब राधिका कंटेम्परेरी डांस सीखने के लिए लंदन गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mahi gill
- फोटो : file photo
कई फिल्मों में बोल्ड कैरेक्टर प्ले कर चुकीं एक्ट्रेस माही गिल भी शादीशुदा हैं। माही गिल की शादी काफी जल्दी हो गई थी। एक इंटरव्यू में माही ने इस बात को स्वीकारा था कि मेरी पहली शादी के वक्त में मेच्योर नहीं थी। खबरों के मुताबिक माही इस वक्त गोवा के एक होटल ओनर को डेट कर रहीं हैं। उनकी पौने तीन साल की एक बेटी भी है। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहती हैं और भविष्य में शादी भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अंकिता शर्मा
- फोटो : social media
टीवी एक्ट्रेस अंकिता शर्मा के बारे में कम ही लोग जानते हैं कि वे शादीशुदा हैं। उन्होंने मयंक शर्मा से 2015 में शादी की थी। उन्होंने टीवी शो 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो', 'बात हमारी पक्की है', 'रंगरसिया' में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।