फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौहर खान पर दो महीने तक किसी भी शूटिंग में शामिल होने पर प्रतिबंध, निर्माताओं को भी कड़ी चेतावनी

Tue, 16 Mar 2021 03:44 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 16 Mar 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
FWICE Decided To Ban Gauahar Khan For Two Months For Flouting Covid-19 Rules
गौहर खान - फोटो : Instagram

फिल्म कामगारों की सबसे बड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाईज (एफडब्लूआईसीई) ने मंगलवार को फिल्म अभिनेत्री गौहर खान का दो महीने के लिए बहिष्कार कर दिया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि गौहर खान ने कथित रूप से कोरोना संक्रमित होने के बावजूद शूटिंग में हिस्सा लिया और पूरी यूनिट को खतरे में डाला। इस मामले में गौहर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हुआ है। हालांकि, मंगलवार को कुछ लोगों ने गौहर खान को इस मामले में क्लीनचिट देने की कोशिश भी की।

FWICE Decided To Ban Gauahar Khan For Two Months For Flouting Covid-19 Rules
गौहर खान

देश की सबसे विवादित वेब सीरीज बन चुकी ‘तांडव’ में हाल ही में दिखीं अभिनेत्री गौहर खान के खिलाफ मुंबई शहर की महानगर पालिका जिसे बृहन्नमुंबई (वृहत मुंबई) महानगर पालिका यानी बीएमसी भी कहते हैं, ने सोमवार को आपराधिक मामला दर्ज कराया था। बीएमसी ने गौहर खान के घर का निरीक्षण करने पर पाया था कि कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद भी उन्होंने अनिवार्य क्वारंटीन अवधि अपने घर पर रहकर पूरी नहीं की। गौहर खान पर कोविड की एक निगेटिव रिपोर्ट हासिल करने का भी आरोप है।

FWICE Decided To Ban Gauahar Khan For Two Months For Flouting Covid-19 Rules
गौहर खान - फोटो : social media

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों और खासतौर से इसके चलते फिल्म उद्योग पर पड़ रहे असर को लेकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाईज (एफडब्लूआईसीई) काफी चिंतित है। हजारों, लाखों परिवारों का चूल्हा इस उद्योग में काम लगातार चलते रहने के चलते ही जलता है। फिल्मों, टीवी सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो जाने के बाद अब तक संगीत कार्यक्रम खुले में शुरू नहीं हो सके हैं, इसके चलते मुंबई के तमाम साजिदें भूखों मरने की कगार पर हैं। और, ऐसे में गौहर खान का कोरोना संक्रमित होने के बाद भी कथित रूप से शूटिंग पर चले जाना काफी गंभीर माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
FWICE Decided To Ban Gauahar Khan For Two Months For Flouting Covid-19 Rules
गौहर खान - फोटो : Insatagram- @gauaharkhan

इस बारे में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाईज (एफडब्लूआईसीई) की मंगलवार बैठक हुई जिसमें पूरे मसले पर विचार किया गया और ये पाया गया कि इस मामले में बीएमसी और मुंबई पुलिस ने सराहनीय काम किया है। गौहर खान को इस पूरे मामले में जिम्मेदार मानते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाईज (एफडब्लूआईसीई) ने उन पर दो महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। इस अवधि के बाद भी कोई फिल्म, टीवी या सीरीज निर्माता उनसे काम ले सकेगा या नहीं, इस बारे में फिर से निर्देश जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
FWICE Decided To Ban Gauahar Khan For Two Months For Flouting Covid-19 Rules
गौहर खान - फोटो : Insatagram- @gauaharkhan

एफडब्लूआईसीई के बहिष्कार का मतलब ये है कि गौहर खान जिस किसी भी फिल्म, सीरियल या वेब सीरीज में बीएमसी की सीमा के अंदर काम करेंगी, उस पर फेडरेशन से संबद्ध किसी भी यूनियन का कर्मचारी काम नहीं करेगा। फेडरेशन ने ये चेतावनी भी दी है कि अगर कोई निर्माता इस बारे में गौहर खान की मदद करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। गौहर खान की तरफ से कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर मंगलवार सुबह उनकी तरफदारी करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने ऐसी रिपोर्ट्स का भी संज्ञान लिया है और उन्हें केस डायरी में शामिल कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed