बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती मुसीबतों में घिरी हुई हैं। जेल से जमानत पर बाहर आईं रिया की एक बार फिर से गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है। इस केस में ड्रग्स मामले की जांच कर रही एनसीबी ने रिया की जमानत पर बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के इस कदम के बाद से लोग एक बार फिर से रिया की गिरफ्तारी की मांग करने लगे हैं।
NCB ने रिया चक्रवर्ती की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, उठ रही अभिनेत्री की गिरफ्तारी की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत की मौत और ड्रग्स ऐंगल का यह मामला अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर उछल गया है। कई बार ट्रोलर्स का निशाना बन चुकीं रिया अब फिर से इनके घेरे में हैं। सुशांत के फैंस का कहना है कि रिया की जमानत खारिज की जाए, और उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद से उनकी गिरफ्तारी की मांग ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी है।
NCB moving to SC means they have gathered some Important information.#RheaChakraborty
इसको लेकर ट्विटर पर तरह-तरह के पोस्ट देखे जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि एनसीबी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, इसका मतलब है एजेंसी को कोई जरूरी जानकारी हाथ लगी है। तो किसी ने लिखा कि अगर एनसीबी केस जीत जाती है तो रिया जेल में होगी। कई जगह ये भी देखने को मिला कि लोग सवाल पूछ रहे हैं कि कौन-कौन चाहता है कि रिया चक्रवर्ती जेल जाएं।
Kon kon Chahte ‘Arrest #RheaChakraborty ‘ ??
Reply with Tagline
Proud Of NCB And NIA
बता दें कि सुशांत सिंह की मौत के बाद से इस केस की जांच तीन केंद्रीय जांच एजेंसियों के हाथ में सौंपी गई थीं। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इस केस की तफ्तीश में लगी थीं। ड्रग्स का मामला सामने आने के बाद एनसीबी की रडार पर कई अन्य सितारे भी आ गए थे।
#RheaChakraborty When I hear she will back to jail I feel rest. Because the jail is the perfect place for her. she is a criminal, killer, traitor.
We Are Proud Of NCB And NIA pic.twitter.com/h67YG54PGl
बीते दिनों एनसीबी ने स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में अपनी चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें रिया चक्रवर्ती सहित 33 लोगों को आरोपी बनाया गया था। अब एनसीबी ने आगे की कार्रवाई करते हुए जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है। याचिका पर 18 मार्च को चीफ जस्टिस एसए बोबडे और जस्टिस एएस बोपन्ना की बेंच सुनवाई करेगी।