ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की बहन फराह खान अली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अब उन्होंने एक पोस्ट लिखकर बताया है कि वह अपने पति डीजे अकील से अलग हो गई हैं। फराह ने पति के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा कि वह आपसी सहमति से अलग हुए हैं। फराह ने बताया कि उनका रिलेशनशिप स्टेटस अब बदल गया है अब वे कपल से अच्छे दोस्त हैं। भले ही वे और अकील अलग हो गए हैं लेकिन उनके रिश्ते अच्छे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की उनके जानने वाले उनके इस फैसले को स्वीकार करेंगे और जज नहीं करेंगे।
सुजैन खान की बहन फराह खान अली पति डीजे अकील से हुईं अलग, पोस्ट लिखकर कहा- ‘हमारा रिश्ता बदल गया है’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फराह लिखती हैं कि ‘कभी-कभी दो लोग अलग हो जाते हैं। कभी-कभी वे एक-दूसरे से अलग निकल जाते हैं। मेरे पति अकील के साथ लंबा रिश्ता रहा जो अब कपल से बदलकर दोस्त का रह गया है। मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगी कि हम खुशी से अलग हुए हैं।‘
‘हम हमेशा एक दूसरे के लिए सबसे अच्छे दोस्त और हमारे प्यारे बच्चों अजान और फिजा के लिए अच्छे माता-पिता रहेंगे, जो हम दोनों को समान रूप से प्यार करते हैं।‘ फराह आगे लिखती हैं कि ‘यह एक आपसी निर्णय है जिसमें दो वयस्क शामिल थे और इसमें कोई तीसरा व्यक्ति शामिल नहीं था।‘
‘हम इसे सार्वजनिक रूप से अब घोषित कर रहे हैं जिससे जो लोग हमें जानते हैं वह हमारी परिस्थितियों को समझदारी से समझें और स्वीकार करें और हमेशा हम दोनों के लिए शुभकामनाएं देते रहें क्योंकि हम एक दूसरे के प्रति कोई दुश्मनी का भाव नहीं रखते और हम हमेशा एक दूसरे के लिए मौजूद रहेंगे।‘
फराह ने आगे लिखा कि ‘अकील हमेशा मेरा परिवार रहेंगे और मैं भी उनका परिवार रहूंगी। हमें उम्मीद है कि हमारे शुभचिंतक हमारे इस फैसले को स्वीकार करेंगे और हमें किसी भी तरह से जज नहीं करेंगे। खुश रहना जरूरी है। हम सभी, अकील, हमारे बच्चे, परिवार जरूर रहें। बस यही मायने रखता है। जिंदगी में मिली हर चीज के लिए मैं आभारी हूं।‘