{"_id":"605075e82a0444593d3d7f9b","slug":"sajid-khan-adopted-his-brother-wajid-as-his-surname-says-i-don-t-want-people-to-call-me-sajid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवंगत भाई वाजिद के नाम को साजिद ने बनाया अपना सरनेम, बोले- अब मेरा नाम साजिद-वाजिद है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिवंगत भाई वाजिद के नाम को साजिद ने बनाया अपना सरनेम, बोले- अब मेरा नाम साजिद-वाजिद है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 16 Mar 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
साजिद और वाजिद
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2020 ऐसे तो सभी के लिए खराब रहा लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ ज्यादा ही बुरा था। पिछले साल हमने कई सितारों को खोया था। म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का किडनी की बीमारी और कोविड-19 के कारण 1 जून 2020 को निधन हो गया था। इसके बाद से उनके भाई साजिद खान काफी दुखी रहते हैं। अक्सर वो अपने भाई को याद करते हुए भावुक हो जाते हैं। हाल ही में साजिद ने वाजिद खान के नाम को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि मुश्किल समय में उनका सबसे ज्यादा सपोर्ट किसने किया।
2 of 5
साजिद और वाजिद
- फोटो : Social Media
दरअसल, साजिद खान ने अपने भाई वाजिद के नाम को अपना सरनेम बनाने का फैसला किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में साजिद खान ने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि लोग मुझे साजिद खान कहें, इसलिए मैंने वाजिद को अपना सरनेम मान लिया है। अब मेरा नाम साजिद-वाजिद है और यह अंत तक ऐसे ही रहेगा। वे शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है, लेकिन मैं हर समय उसकी उपस्थिति को महसूस करता हूं। मैंने ऐसी धुनों की रचना शुरू कर दी है, जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था और मुझे लगता है कि यह वाजिद की वजह से ही है। मुझे लगता है कि वाजिद उन समय में मेरे साथ होता है।'
3 of 5
वाजिद खान अपने भाई साजिद के साथ
- फोटो : Social Media
साजिद ने कहा कि, 'मैं वाजिद के इतना करीब था कि सबके मना करने पर भी मैं पीपीई किट पहनकर उससे मिलने अस्पताल के आईसीयू में जाया करता था। एक समय ऐसा भी आया था कि जब मैंने सोचा अगर मुझे जाना है, तो मैं उसके साथ ही जाऊंगा। लेकिन उसे देखे बिना नहीं रह सकता। उसकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
साजिद, सलमान खान और वाजिद
- फोटो : Social Media
सपोर्ट करने की बात पर साजिद कहते हैं, 'भाई को खोने के बाद मैंने सलमान भाई से कहा था कि मुझे लगता है कि मेरे अंदर अब आग नहीं बची है। मेरा अब काम खत्म हो चुका है। उसके बाद से ही सलमान भाई मेरा बड़ा सपोर्ट बन गए हैं और उन्होंने मुझे मेरे मुश्किल दौर में संभाला है। आज मुझे जो कॉन्फिडेंस महसूस हो रहा है और मेरे अंदर की आग और भी ज्यादा हो गई है, उसकी वजह सलमान भाई ही हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
वाजिद खान अपने भाई साजिद के साथ
- फोटो : Social Media
बता दें कि संगीतकार जोड़ी साजिद खान और वाजिद खान दो अलग-अलग व्यक्ति हैं। लेकिन साजिद-वाजिद के रूप में उनकी हमेशा एक ही पहचान रही है। साजिद इन दिनों रियलिटी टीवी सिंगिंग शो 'इंडियन प्रो म्यूजिक लीग' के कंटेस्टेंट्स को जज कर रहे हैं। वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ 'दबंग' (फ्रेंचाइजी), 'हीरोपंती', 'चश्मे बद्दूर', 'हम तुम्हारे हैं सनम', 'एक था टाइगर', 'मुझसे शादी करोगी' और 'तेरे नाम' जैसी कई फिल्मों में संगीत दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।