सनी देओल की 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई इबारत लिख रही है। यह फिल्म 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। हालांकि, यह फिल्म विवादों में भी घिरी हुई है। हाल ही में संगीतकार उत्तम सिंह ने निर्माताओं पर बिना अनुमति के उनके काम का उपयोग करने का आरोप लगाया था। कंपोजर ने 2001 की रिलीज गदर में दो ट्रैक बनाए थे, जिसमें 'मैं निकला गड्डी लेके' भी शामिल था।
Gadar 2: कंपोजर उत्तम सिंह के आरोपों पर अनिल शर्मा ने खुलकर दिया जवाब, बोले- बातें सुनकर हैरान हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीतकार ने अमर उजाला के साथ अपने साक्षात्कार में बताया था कि कैसे निर्माताओं ने फिल्म में उनसे पूछे बिना उनके गानों का इस्तेमाल किया गया। इन आरोपों के बाद अब निर्देशक अनिल शर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। दावों को सुनने के बाद पूरी तरह से हैरान अनिल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से इस बारे में खुलकर बात की और अपना पक्ष साझा किया।
उन्होंने कहा, “मैंने उत्तमजी को सारे गाने दिखाए। मुझे हैरानी है कि उन्होंने अब ऐसा बयान दिया है। तकनीकी रूप से अधिकार लेबल के पास थे। मेरा और उत्तमजी का दिल का रिश्ता है और ये सब सुनकर मुझे बहुत हैरानी है। मुझे अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। अब जब मुझे इस बारे में पता चल गया है तो मैं उनसे जरूर बात करूंगा।''
बता दें कि उत्तम के गीतों को संगीत निर्देशक मिथुन ने 'गदर 2' के लिए फिर से बनाया है। मिथुन ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ''गानों के अधिकार लेबल के पास हैं और तकनीकी रूप से इसको दोबारा बनाने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं है, लेकिन मैंने निर्माताओं से इसके क्रिएटर से बात करने के लिए कहा था और मैंने यह सुनिश्चित किया कि उन्हें उचित श्रेय दिया जाए। अनिल शर्माजी ने मुझे बताया कि उन्होंने मूल निर्माता से बात की थी और उन्हें मेरा काम दिखाया था। मुझे बताया गया था कि उत्तमजी को जो गाने पर किया गया काम पसंद आया था।''
'गदर 2' तारा सिंह की कहानी है, जो अपने बेटे को बचाने के सीमा पार कर पाकिस्तान चला जातात है। फिल्म में सनी के बेटे का किरदार उत्कर्ष शर्मा ने निभाया है, जिसे पाकिस्तान में पकड़ लिया गया है। वर्ष 1971 के दौरान लाहौर में सेट, 'गदर 2' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यह 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है, जो 2001 में 1947 में भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म थी। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही हैं।
Bollywood: भारी पोशाक में कहर ढा चुकी हैं बी-टाउन की ये हसीनाएं, वजन सुन आप भी रह जाएंगे दंग