फिल्म निर्माता अनिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' की दमदार सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब हाल ही में अनिल शर्मा ने अपनी 1992 की फिल्म 'तहलका' के बारे में बात की और फिल्म के एक दिलचस्प सीन को फिल्माने की कहानी बताई। यह वह सीन था, जिसमें नसीरुद्दीन शाह, जावेद जाफरी और आदित्य पंचोली ने बिकनी पहनी थी, जिससे दर्शक आश्चर्यचकित रह गए। अब इस सीन के बारे में मजेदार बातों का खुलासा किया है।
Anil Sharma: 'तहलका' में इस वजह से बिकिनी पहनने के लिए मान गए थे नसीरुद्दीन शाह, अनिल शर्मा का दिलचस्प खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में दिए साक्षात्कार में अनिल शर्मा ने खुलासा किया कि कैसे नसीरुद्दीन शाह बिकनी पहनने के लिए सहमत हुए थे। फिल्म निर्माता ने उस वक्त को याद करते हुए कहा, 'नसीरुद्दीन शाह की बिकिनी में तस्वीरें देख लोग हैरान रह गए थे। बिकनी में जावेद जाफरी, आदित्य पंचोली को देख लोग दीवाने हो गए थे। लोग अब भी मुझसे पूछते हैं कि आपने नसीरुद्दीन शाह को बिकिनी पहनने के लिए कैसे मनाया।
Wamiqa Gabbi: चार्ली चोपड़ा के बाद अब इस फिल्म में चमकने की तैयारी, बॉलीवुड के लिए पंजाबी सिनेमा को कहा टाटा
अनिल ने आगे बताया कि नसीर ने कहा था कि जब आप मुझे फटा हुए कुर्ता पहनाते हो तो तब मैं को सवाल नहीं करता हूं। अब मुझे बिकिनी पहना रहे हों तो मैं क्यों सवाल करूं। निर्देशक जो किरदार दे रहा है, मैं उसे निभा रहा हूं, असल जिंदगी में थोड़ी कर रहा हूं। अनिल ने कहा कि किरदार की मांग को देखते हुए नसीर ने बिना कोई सवाल किए बिकिनी पहनी।
12th Fail: '12वीं फेल' से पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार विक्रांत मैसी, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने 1987 की फिल्म 'हुकूमत' में दिग्गज अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर के साथ काम करने के बारे में भी बात की। अनिल ने साझा किया कि यह पहली बार था कि सदाशिव अमरापुरकर ने कोट और जूते पहने थे। उन्होंने कहा कि 'हुकुमत' उनकी दूसरी फिल्म थी। मैं मिक्सिंग कर रहा था। वहा पर अर्ध सत्य की भी मिक्सिंग हो रही थी और यहीं मैंने उन्हें भीड़ में देखा। हुकूमत की कास्टिंग चल रही थी और मैंने सदाशिव को मिलने के लिए बुलाया।
Soumendu Roy: मशहूर सिनेमैटोग्राफर सौमेंदु रॉय का 90 वर्ष की उम्र में निधन, सत्यजीत रे संग किया था काम
निर्देशक ने आगे कहा कि सदाशिव ने कभी जूते, सूट या टोपी नहीं पहनी थी, इसलिए मैंने उन्हें दो जोड़ी सूट दिए और उन्हें सूट, बूट और ओवरकोट पहनने के लिए कहा और किरदार में ढलने के लिए उन्हें एक हफ्ते तक घर पर इन्हें पहनने के लिए कहा, इसलिए वह हर समय सूट और ओवरकोट पहनते थे।''
Somy Ali: बेहद दर्दनाक था सोमी अली का बचपन, शारीरिक शोषण का शिकार हो चुकी हैं सलमान खान की पूर्व प्रेमिका