सनी देओल और अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में है। बीते दिन इससे रिलीज हुए गाने 'उड़ जा काले कावा' के रीप्राइज्ड वर्जन ने दर्शकों का दिल जीता। पिछले दिनों निर्माताओं ने 'मैं निकला गड्डी लेके' का नया वर्जन भी रिलीज कर दिया है। यह गाना भी दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में, फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता ने बॉलीवुड में ड्रग्स की लत पर उठ रहे सवालों पर चुप्पी तोड़ी है।
Sunny Deol: 'सड़ा हुआ बॉलीवुड नहीं, सड़े हुए इंसान हैं', इंडस्ट्री में ड्रग्स की लत पर सनी देओल का बड़ा बयान
‘गदर 2’ की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है। वैसे- वैसे मेकर्स भी जोरों-शोरों से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। तारा और सकीना के किरदार में सनी देओल और अमीषा पटेल फैंस के बीच जाकर फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। इसी प्रमोशन के दौरान सनी ने बॉलीवुड में नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर खुलकर बात की है और एक बड़ा बयान भी दिया है।
Sushmita Sen: 'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर भड़कीं सुष्मिता सेन, एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
सनी देओल ने अपने हालिया इंटरव्यू में ड्रग्स लेने वालों पर खुलकर कटाक्ष किया और बताया कि इंडस्ट्री सड़ी हुई नहीं है बल्कि इसमें कुछ लोग ही सड़े हुए हैं। अभिनेता ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘बॉलीवुड सड़ा हुआ नहीं है। इसमें रहने वाले लोग सड़े हुए हैं और ऐसा हर क्षेत्र में होता है। लोग हम पर सिर्फ इसलिए उंगली उठाते हैं क्योंकि हम ग्लैमर इंडस्ट्री से हैं।’
Naga Chaitanya: इसे कहते हैं अभिनय के प्रति सच्चा समर्पण, मछुआरे का रोल मिला तो नागा ने लिया ये बड़ा फैसला
सनी ने आगे कहा, ‘बॉलीवुड पर हर विषय को लेकर हमेशा से कटाक्ष किया जाता है। आप सभी मुझे केवल इतना बताइए कि यह सब किस क्षेत्र में नहीं होता है। ऐसा हर क्षेत्र में होता है। लोग हम पर सिर्फ इसलिए उंगली उठाते हैं क्योंकि हम ग्लैमर इंडस्ट्री से हैं। हमारा कसूर यह है कि हम लोगों को कुछ भी बोलने की आजादी देते हैं, जबकि मुझे लगता है कि अब इस पर जवाब देने का वक्त आ गया है।’
TMKOC: असित मोदी के खिलाफ शैलेष लोढ़ा की बड़ी जीत, मेकर्स को चुकाना होगा एक करोड़ से अधिक का बकाया
आपको बता दें कि ‘गदर 2' में सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा और अमीषा पटेल के अलावा लव सिन्हा और मनीष वाधवा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित 'गदर 2' की टक्कर अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2', रजनीकांत की 'जेलर' और चिरंजीवी की 'भोला शंकर' से होगी।