फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2: उदित का फिल्म ‘गदर’ को लेकर दिलचस्प खुलासा, स्टाम्प पेपर लेकर पहुंचे स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करने

Wed, 05 Jul 2023 10:51 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 05 Jul 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Gadar 2 Udit Narayan signed contract to Anil Sharma he will sing all gadar songs after singing Udja Kale Kawan
गायक उदित नारायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गायक उदित नारायण ने पिछले 40 वर्षों में एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए है। उदित नारायण का जब भी जिक्र होता है, तो एक स्माइलिंग फेस आंखों से सामने तैरने लगता है। 22 साल के बाद उदित नारायण ने 'गदर' के गाने 'उड़ जा काले कावा' को 'गदर 2' में एक अलग अंदाज में गाया है। इस फिल्म को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उदित नारायण ने बताया कि अपने ही गाए गाने को फिर से गाना उनके लिए बहुत ही चैलेंज था। 'गदर' में भी उदित नारायण ने सबसे पहले 'उड़ जा काले कावा' गाने को ही रिकॉर्ड किया था। लेकिन इस गाने को गाने से पहले उन्होंने फिल्म के निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा के सामने एक शर्त रख दी थी।

Gadar 2 Udit Narayan signed contract to Anil Sharma he will sing all gadar songs after singing Udja Kale Kawan
गदर 2' की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'गदर 2' की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गायक उदित नारायण ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने 'गदर' में गाने के लिए निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा से एक शर्त रखी और वह शर्त पूरी होने के बाद ही उदित नारायण ने 'गदर'  के बाकी गाने गाए। 'गदर' का संगीत उत्तम सिंह ने दिया था और 'गदर 2' में मिथुन शर्मा ने संगीत दिया है। उदित नारायण ने कहा, 'मिथुन का 'आशिकी 2' से ही बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं, लेकिन उनके साथ कभी गाने का मौका नहीं मिला। अनिल शर्मा जी की वजह से मिथुन के संगीत निर्देशन में 'गदर 2' में गाना गाने का मौका मिला।'

Gadar 2 Udit Narayan signed contract to Anil Sharma he will sing all gadar songs after singing Udja Kale Kawan
गदर 2' की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गायक उदित नारायण ने बताया, 'एक कलाकार की भूख होती है कि वह हमेशा काम करता रहे। काफी समय से सोच रहा था कि मिथुन इतनी सारी फिल्में करते हैं, तो उन फिल्मों में मेरा गाना क्यों नहीं? ' गदर2 में मिथुन के संगीत निर्देशन ने 'उड़ जा काले कावा' को एक अलग अंदाज में गाना, मेरे लिए यह बहुत बड़ा चैलेंज था कि अपने ही गाए गाने को किस तरह से अलग गाया। इस मामले में मिथुन ने मेरी बहुत मदद की। दो घंटे में मैंने गाने गा दिए और बड़ी विनम्रता से पूछा कि अगर गाने अच्छे नहीं है तो फिर से गा देता हूं। लेकिन अनिल शर्मा जी ने कहा कि एकदम झरना जैसे गाए हो।  अगर आज मैं इस मुकाम पर हूं तो इसके पीछे निर्माता- निर्देशक और संगीतकारों का बहुत बड़ा योगदान है।'

Nirahua Song: सावन में फिर ट्रेंड हुआ निरहुआ का गीत ‘कांवर के पावर’, जानिए इनके टॉप 10 गानों के बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 Udit Narayan signed contract to Anil Sharma he will sing all gadar songs after singing Udja Kale Kawan
गदर 2' की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन दिनों 'गदर 2' के गाने 'उड़ जा काले कावा ' को लेकर खूब चर्चा हो रही है। उदित नारायण ने कहा, 'एक्चुअली यह गाना पंजाबी फोक है। आनंद बख्शी जी मुझसे बहुत प्यार करते थे। जब भी वह मुझे देखते थे, तो बोलते थे कि स्माइलिंग सिंगर आ गया। 'गदर' का संगीत उत्तम सिंह जी ने दिया था। उत्तम जी ने कहा कि 'उड़ जा काले कावा'  गाना है और  बक्शी जी चाहते हैं कि दिल से गावो। अनिल शर्मा जी ने कहा देखो यहां भी तुम्हारे लिए चैलेंज है कि अच्छा गाओ। मैंने कहा कि अगर यह गाना अच्छे से गा दूंगा तो मेरी भी एक शर्त है।'

Bollywood Actress: फैंस ही नहीं, अपनी सासू मां के दिलों पर भी राज करती हैं ये एक्ट्रेस, गजब की है बॉन्डिंग

विज्ञापन
Gadar 2 Udit Narayan signed contract to Anil Sharma he will sing all gadar songs after singing Udja Kale Kawan
गदर 2' की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गायक उदित नारायण कहते हैं, ‘मैंने कहा कि स्टाम्प पेपर लाया हूं, अगर 'उड़ जा काले कावा' को अच्छे से गा दिया दिया तो साइन कर दो कि 'गदर' के सभी गाने मैं ही  गाऊंगा। अनिल जी बोले पहले गाओ और मैने पहले यही गाना गया। अगले दिन जी स्टूडियो वाले आए और स्टाम्प पेपर पर साइन करवाया और फिल्म के सभी गाने मैंने  गाए। मुझे क्या पता था कि फिल्म एक इतिहास रच देगी।' बात करें 'गदर 2' की तो यह फिल्म अगले महीने  11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Huma Qureshi: हुमा को किस करना चाहते थे मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया फेम गैरी मेहिगन? अभिनेत्री ने दी यह प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed