फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2: 'महाभारत' से प्रेरित है 'गदर 2' की कहानी? उत्कर्ष शर्मा ने फिल्म को लेकर किया खुलासा

Sun, 08 Oct 2023 11:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 08 Oct 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
Gadar 2: Utkarsh Sharma reacts to great success of Sunny Deol starrer actor Reveals inspiration behind plot
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म 'गदर 2' ने इस साल सिनेमाघरों में जमकर तहलका मचाया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने खूब पैसा कूटा है। अब यह फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक बार फिर सनी देओल पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर गरजते दिखे हैं। हाल ही में इस फिल्म की सफलता को लेकर उत्कर्ष शर्मा ने प्रतिक्रिया दी।

Gadar 2: Utkarsh Sharma reacts to great success of Sunny Deol starrer actor Reveals inspiration behind plot
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

उत्कर्ष शर्मा का कहना है कि उन्हें यह जानकर बेहद खुशी हुई कि यह फिल्म सभी पीढ़ियों से समान रूप से जुड़ी हुई है। उत्कर्ष शर्मा ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म की कहानी पौराणिक ग्रंथ 'महाभारत' से प्रेरित है। उत्कर्ष के मुताबिक महाभारत से अर्जुन और उनके बेटे अभिमन्यु की कहानी से फिल्म का प्लॉट तैयार किया गया।

Gadar 2: Utkarsh Sharma reacts to great success of Sunny Deol starrer actor Reveals inspiration behind plot
‘गदर 2' में सनी देओल और मनीष वाधवा - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर ने कहा, 'फिल्म पूरी होने के बाद हमें एहसास हुआ कि लोग इस फिल्म की पुरानी यादों से जुड़े हुए हैं। एक्टर ने आगे बताया, 'सबसे अहम बात जो हम देखेते हैं वो ये है कि जब आप कोई कहानी लिखते हैं या जब आप एक अभिनेता के रूप में किसी किरदार पर काम करते हैं, तो आप यह नहीं सोचते हैं कि आज के समय में यह चलेगा? या 'कल इसे पसंद किया जाएगा? आप सिर्फ सोचते हैं, 'यह पसंद किया जाएगा, और हर दौर के लोग इसे पसंद करेंगे?'
Raj Kumar: फिल्म फ्लॉप होने पर भी राज कुमार करते थे लाख रुपये का इजाफा, अभिनेता ने खुद बताई थी इसकी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2: Utkarsh Sharma reacts to great success of Sunny Deol starrer actor Reveals inspiration behind plot
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

उत्कर्ष शर्मा का कहना है, 'इमोशंस स्थिर हैं। जहां तक बात इस फिल्म की कहानी की है तो यह अर्जुन और अभिमन्यु की पौराणिक कहानी से प्रेरित है। उत्कर्ष शर्मा ने आगे कहा, 'मुझे बेहद खुशी है कि पुरानी पीढ़ी के लोगों की तरह ही नई पीढ़ी ने भी इस फिल्म को भरपूर प्यार दिया है। मैं एक अभिनेता के रूप में इससे अधिक प्यार की मांग नहीं कर सकता। अलग-अलग आयु वर्ग के दर्शक वर्ग के साथ बहुत कम फिल्में जुड़ पाती हैं।'
Priyamani: प्रियामणि ने शाहरुख के साथ काम करने के अपने अनुभव को किया साझा, किंग खान के लिए कही यह बात

विज्ञापन
Gadar 2: Utkarsh Sharma reacts to great success of Sunny Deol starrer actor Reveals inspiration behind plot
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 'गदर 2' वर्ष 2001 में आई फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' की ही अगली कड़ी है। 'गदर' की तरह इस सीक्वल फिल्म को खूब प्यार मिला है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 500 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है। छह अक्तूबर को फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इसे जी5 पर देखा जा सकता है।
Tejas Trailer: 'अब जंग होनी चाहिए...,' पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ घातक मिशन पर कंगना रणौत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed