फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: 17 साल बाद लौट आया सनी देओल का ये बेटा, 'जीनियस' बनकर मचाने आया 'गदर'

Wed, 20 Jun 2018 05:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
gadar director anil sharma launch his son with film genius
उत्कर्ष शर्मा

सनी देओल की फिल्म 'गदर' को रिलीज हुए 17 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी । फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था ।

gadar director anil sharma launch his son with film genius
उत्कर्ष शर्मा

'गदर' में सनी और अमीषा के बेटे चरनजीत का किरदार निभाने वाला छोटा बच्चा 'जीते' तो आपको याद ही होगा । यह बच्चा डायरेक्टर अनिल शर्मा का बेटा ही है । चरनजीत का असली नाम उत्कर्ष शर्मा है और अब वो काफी बड़ा हो गया है ।

gadar director anil sharma launch his son with film genius
उत्कर्ष शर्मा

अनिल शर्मा अपने बेटे उत्कर्ष को लॉन्च करने जा रहे हैं । उन्होंने बेटे के साथ फिल्म 'जीनियस' बनाई है । जिसका टीजर आज लॉन्च हो गया है । टीजर की शुरुआत 'गदर' फिल्म के गाने 'उड़ जा काले कांवा' से शुरू होती है । 


विज्ञापन
विज्ञापन
gadar director anil sharma launch his son with film genius
उत्कर्ष शर्मा

इसके बाद 2001 से 2018 तक का फासला दिखाया जाता है । 'जीनियस' एक लव स्टोरी है । उत्कर्ष ने फिल्म ने कई एक्शन सीन भी दिए हैं । बेटे की फिल्म को सुपरहिट बनाने में अनिल शर्मा ने कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी है ।

विज्ञापन
gadar director anil sharma launch his son with film genius
उत्कर्ष शर्मा

इस फिल्म के जरिए न्यूकमर इशिता चौहान भी उत्कर्ष के अपोजिट अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। अनिल शर्मा इससे पहले ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के अलावा 2003 में ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’, 2007 में ‘अपने’, ‘वीर’ और ‘सिंह साहब दी ग्रेट’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed