बॉलीवुड में कड़ी मेहनत और दर-दर ठोकरें खाने के बाद पर्दे पर अपनी शानदार कलाकारी दिखा रहे अभिनेता गजराज राव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनका अभिनय हर फिल्म के साथ और निखरता जा रहा है। पर्दे पर गजराज का हर किरदार लोगों को भा रहा है, फिर चाहे वह फिल्म 'बधाई हो' हो या फिर 'सत्यप्रेम की कथा'। ऐसे में इस समय पिता के किरदार के लिए फिल्मों में गजराज की डिमांड बढ़ रही है। इस बीच अब एक इंटरव्यू में, अभिनेता ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि जहां तक पैसे की बात है तो वह अब कम पैसों पर समझौता क्यों नहीं करते।
Gajraj Rao: '25 साल तक संघर्ष किया, भूखा सोया, गालियां सुनीं', फीस कम करने से इनकार करने पर गजराज की दोटूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीना गुप्ता और आयुष्मान खुराना के साथ हिट फिल्म 'बधाई हो' में अभिनय करने के बाद अभिनेता गजराज राव को रातों रात प्रसिद्धि मिली थी। लेकिन उन्होंने अपने करियर में लगभग 25 वर्षों तक संघर्ष किया, कई नौकरियां कीं और दोस्तों के प्रोजेक्ट्स को फ्री में पूरा भी किया। अपने संघर्ष भरे दिनों को गजराज राव ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में याद किया और बताया कि उन्होंने एक कास्टिंग डायरेक्टर से क्या कहा था। दरअसल, इस कास्टिंग डायरेक्टर ने गजराज से एक प्रोजेक्ट के लिए अपनी फीस कम करने के लिए कहा था। अभिनेता ने उसे जवाब देते हुए कहा कि अब, वह अपने जीवन में कुछ लग्जरीज की उम्मीद करते हैं क्योंकि मैंने वर्षों से उनके लिए कड़ी मेहनत की है।
गजराज राव ने कहा, 'मैंने बहुत सारी नौकरियां कीं। मेरे आसपास मुझे सही दिशा में मार्गदर्शन देने के लिए भी कोई नहीं था। एक समय ऐसा आया था कि मेरी आर्थिक स्थिति बहुत बुरी हो गई थी। मेरे लिए अब इस समय यह कहना आसान है, लेकिन जब आपके पास भोजन नहीं होता है, तो आपके सारे सपने और कल्पनाएं धरी की धरी रह जाती हैं। और उस समय परिवार का भरण-पोषण करना महत्वपूर्ण था।'
Krushna Abhishek: कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा को किया याद, इंस्टा वीडियो शेयर कर सुनाया बचपन का किस्सा
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे अब फाइनेंशियल सिक्योरिटी पसंद है, क्योंकि मैंने 25-30 वर्षों तक कड़ी मेहनत की है। मुझे महंगे फोन, ट्रैवल करना, अच्छे होटलों में रहना पसंद है, मुझे यह स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है। मैं पांच सितारा होटलों में रहने और बिजनेस क्लास में यात्रा करने के बारे में बुरा महसूस नहीं करना चाहता। मैं इसे अपने लिए चाहता हूं, और मैं इसे अपने परिवार के लिए चाहता हूं। मैं उन्हें यथासंभव बेस्ट देना चाहता हूं। अगर कोई बीमार पड़ जाए और उसे अस्पताल की जरूरत पड़े तो मैं असमंजस में नहीं पड़ना चाहता।'
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक ने कसी कमर, लंदन में इस दिन से शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग
अभिनेता ने याद किया कि कैसे एक कास्टिंग डायरेक्टर ने हाल ही में उनसे कहा था कि उनकी डिमांड्स के कारण वह 'मुश्किल' हो गए हैं। गजराज ने कहा, 'उन्होंने मुझसे मेरी फीस कम करने को कहा, कहा कि सिर्फ 20 दिन का काम है। मैंने उनसे कहा कि मैं उन 20 दिनों के लिए कोई शुल्क भी नहीं ले रहा हूं, मैं मुफ्त में काम कर रहा हूं। मैंने कहा कि मैं यहां तक पहुंचने के लिए किए गए सभी वर्षों के होमवर्क के लिए फीस ले रहा हूं। यह उन सभी दिनों के लिए मेरी फीस थी जब मैं 20 चाय पर जिंदा रहा, भूखा सोया, गालियां सुनीं, मैं टाउन से अंधेरी तक पैदल चलता था... ये 20 दिन मुफ्त हैं।'