फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GANAPATH Teaser: गणपत का टीजर हुआ रिलीज, योद्धा बन एक्शन दिखाते नजर आए टाइगर श्रॉफ

Fri, 29 Sep 2023 01:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 29 Sep 2023 01:37 PM IST
विज्ञापन
GANAPATH Teaser OUT: tiger shroff Amitabh Bachchan kriti sanon Vikas Bahl and Jackky Bhagnani film
गणपत - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म 'गणपत' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उससे पहले आज फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें टाइगर योद्धा बने दमदार अंदाज में नजर आए हैं। टीजर में वह अपने एक्शन से दर्शकों के होश उड़ा रहे हैं। टाइगर के साथ-साथ कृति सेनन भी एक्शन अवतार में दिखी हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन की झलक भी टीजर में है। सबसे दिलचस्प बात है कि बिग बी की दमदार आवाज ने इस टीजर को और दमदार बना दिया है।

GANAPATH Teaser OUT: tiger shroff Amitabh Bachchan kriti sanon Vikas Bahl and Jackky Bhagnani film
गणपत टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर की शुरुआत में अमिताभ बच्चन ललकारते नजर आ रहे हैं कि 'ये लड़ाई तब तक मत लड़ना, जब तक हमारा योद्धा ना आ जाए'। इसके बाद टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन वाले रंग में रंगे नजर आए हैं। उनके साथ-साथ कृति सेनन भी फाइटर बनी नजर आ रही हैं। टीजर में एक्शन के साथ-साथ रोमांस का तड़का भी लगाया गया है। फिल्म का टीजर पूजा एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।
Nitesh Tiwari: नितेश तिवारी ने जान-बूझकर नहीं किया 'तुमसे ना हो पाएगा' का निर्देशन, 'छिछोरे' से है कनेक्शन

GANAPATH Teaser OUT: tiger shroff Amitabh Bachchan kriti sanon Vikas Bahl and Jackky Bhagnani film
गणपत टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर की समयावधि 1.45 मिनट है। इसमें टाइगर ऐसे योद्धा बने नजर आए हैं, जो दुश्मनों से सबकी रक्षा करता है। रिलीज के साथ ही टीजर छा गया है। इसे देखते हुए एक बार को लगेगा जैसे कोई हॉलीवुड फिल्म पर्दे पर चल रही है। इसमें शानदार वीएफएक्स हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
GANAPATH Teaser OUT: tiger shroff Amitabh Bachchan kriti sanon Vikas Bahl and Jackky Bhagnani film
गणपत टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' एक फ्रेंचाइजी फिल्म है और इसे तीन पार्ट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को विकास बहल, जैकी भगनानी, विशु भगनानी और दीपशिखा देशमुख प्रोड्यूसर कर रहे हैं। 
#AskSrk: जवान के बॉक्स ऑफिस नंबर्स को फर्जी कहने वालों पर बरसे किंग खान, ट्रोल्स को दी यह नसीहत

विज्ञापन
GANAPATH Teaser OUT: tiger shroff Amitabh Bachchan kriti sanon Vikas Bahl and Jackky Bhagnani film
गणपत टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्म 'हीरोपंती 2' साल 2022 में रिलीज हुई थी तब से वह बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं तो फैंस बेसब्र हो रहे। दिलचस्प बात यह है कि फैंस को करीब नौ साल के बाद टाइगर और कृति की जोड़ी पर्दे पर देखने को मिलेगी। इससे पहले दोनों को फिल्म 'हीरोपंती' (2014) में साथ देखा गया था।
Kangana Ranaut: 'चंद्रमुखी 2' की ओपनिंग से खुश कंगना रणौत, पोस्ट कर जताया दर्शकों का आभार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed