आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट ने पहली बार साथ काम किया है और फिल्म को मिले धमाकेदार रिस्पॉन्स से दोनों बहुत खुश हैं। अब आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खुद संजय लीला भंसाली का इंटरव्यू ले रही हैं।
Gangubai kathiawadi: आलिया भट्ट ने लिया संजय लीला भंसाली का इंटरव्यू, पूछा- आंखों में क्या देख कर दिया गंगूबाई का रोल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया ने इंटरव्यू की शुरुआत में बताया कि कैसे प्रमोशन के दौरान उनसे सवाल किए गए, जिन सवालों के बारे में वह भंसाली से जानना चाहती हैं। आलिया ने भंसाली से पहला सवाल किया कि वह फिल्म के रिलीज के वक्त कितने नर्वस थे और पहला मोमेंट कौन सा था, जब उन्होंने राहत की सांस ली। इस पर भंसाली ने जवाब दिया कि बर्लिन में वह मोमेंट था। जहां हमारी फिल्म का प्रीमियर हुआ और फिल्म देखने के बाद पांच मिनट तक लोगों ने तालियां बजाई थीं। तब मुझे अहसास हुआ कि हां कुछ बढ़िया बना है और लोगों ने इसी अच्छे से लिया है।
आलिया ने पूछा कि भंसाली ने उनकी आंखों में ऐसा क्या देखा कि गंगूबाई के रोल के लिए कास्ट कर लिया। इस पर भंसाली ने जवाब दिया कि कैसे उन्होंने सालों पहले ही सोच लिया था कि एक दिन आलिया के साथ काम करना है। भंसाली ने कहा कि जब तुम नौ साल की थी तो मेरी पास आई थीं। मैंने नौ साल की बच्ची की आंखें देखी थी। तुम्हारी आंखों में कुछ पावर थी। तुम्हारे अंदर कुछ दिखा जो एकदम अलग था। तुमने वो किया जो आज तक किसी एक्ट्रेस ने नहीं किया। तुन सिनेमेटोग्राफिकली बहुत ही समझदार हो।
इसके अलावा भंसाली ने बताया कि गंभीर फिल्म निर्माता नहीं हैं, वो एक मनोरंजक इंसान हैं। उन्होंने कहा कि सीरियस फिल्ममेकिंग मेरा जोनर नहीं है। आलिया उनसे एक सवाल कर ही रही होती हैं कि रणवीर सिंह वहां पहुंच जाते हैं और आलिया का सवाल बीच में ही रह जाता है। इसके बाद वीडियो के लास्ट में टू बी कंटिन्यूड लिखा आता है।