फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangubai Collection Day 8: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई आलिया की फिल्म,'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने आठवें दिन किया इतना कलेक्शन

Sat, 05 Mar 2022 12:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 05 Mar 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
Gangubai kathiawadi collection day 8 alia bhatt film cross 100 crore in worldwide
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' दर्शकों के बीच धमाल मचा रही है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 25 फरवरी को रिलीज हुई थी और एक हफ्ते में इस फिल्म ने अच्छा-खासा कलेक्शन कर लिया है। खास बात ये है कि ये फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में पसंद की जा रही है। दुनियाभर के दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं, जिस वजह से अब आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की कमाई ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ये जानकारी खुद संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से दी गई है। 

Gangubai kathiawadi collection day 8 alia bhatt film cross 100 crore in worldwide
आलिया भट्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : insta

दरअसल, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने दुनियाभर में कुल 108.3 करोड़ की कमाई कर ली है, जो फिल्म के मेकर्स के लिए एक गुड न्यूज है। फिल्म की कमाई 100 करोड़ के पार होने के बाद संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी किया गया, जिसमें उन्होंने दर्शकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया,  जिसमें आलिया भट्ट 'गंगूबाई' के रूप में दिखाई दे रही हैं। इस पोस्टर पर लिखा है, 'वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 108.3 करोड़ का कलेक्शन पार हुआ।' इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'इतना सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद।' 

Gangubai kathiawadi collection day 8 alia bhatt film cross 100 crore in worldwide
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'गंगूबाई काठियावाड़ी' को रिलीज हुए पूरे आठ दिन हो गए हैं और फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में भी देश में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। फिल्म ने सातवें दिन यानी गुरुवार को 5.24 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद गंगूबाई का एक हफ्ते में कुल कलेक्शन 67 करोड़ तक पहुंच गया था। दावा है कि फिल्म आठवें दिन लगभग 4.5 करोड़ की कमाई करेगी। यानी फिल्म का कलेक्शन लगभग 71 करोड़ तक पहुंच जाएगा।  हालांकि, कमाई की रफ्तार से साफ है कि फिल्म को देश में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में अभी भी समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangubai kathiawadi collection day 8 alia bhatt film cross 100 crore in worldwide
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'गंगूबाई काठियावाड़ी' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। इस फिल्म में आलिया ने 'गंगूबाई' का किरदार निभाया है, जो एक सेक्स वर्कर होती है। फिल्म की कहानी कमाठीपुरा की गंगूबाई की जिंदगी पर आधारित है, जिसे कभी 1000 रुपये में बेच दिया गया था। इसके बाद ही वह सेक्स वर्कर बन गई थी। हालाकिं, गंगूबाई ने अपने लोगों के लिए काफी कुछ किया था, जिसका जिक्र फिल्म में है।

विज्ञापन
Gangubai kathiawadi collection day 8 alia bhatt film cross 100 crore in worldwide
गंगूबाई काठियावाड़ी अभिनेता फ़ीस - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट के अलावा, इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में रहीम लाला का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म से एक्टर और डांसर शांतनु माहेश्वरी ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed