घर वापसी और थार जैसी कई वेब सीरीज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अनुष्का कौशिक जल्द ही तिग्मांशु धूलिया की गर्मी में काम करने जा रही हैं। गर्मी वेब सीरीज को लेकर एक्ट्रेस ने हाल ही में बात की है। इन दिनों इस वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल और वाराणसी में हो रही है, जिसके अनुभव को एक्ट्रेस ने साझा किया है। साथ ही उन्होंने दिवंगत एक्टर इरफान खान को लेकर भी बात की है।
Anushka Kaushik: गर्मी की शूटिंग के दौरान अनुष्का को महसूस हुए दिवंगत इरफान खान, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इरफान खान को लेकर एक्ट्रेस ने कही यह बात
दरअसल, एक्ट्रेस ने इरफान खान के उसी होटल में ठहरने को लेकर बात की है, जिसमें वह हाल ही में पहुंची हुई थीं। अनुष्का ने कहा कि जब मुझे वेब सीरीज गर्मी के बारे में पता चला,तो मुझे नहीं मालूम था कि यह तिग्मांशु सर की फिल्म हासिल की तर्ज पर बनने जा रही है। मैं इसे हासिल 2.0 कहना चाहूंगी। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि जब मुझे यह पता चला कि मैं उसी होटल में ठहरी हूं, जहां पर दिवंगत महान एक्टर इरफान खान हासिल की शूटिंग के दौरान रुके थे। मैं वाकई में बहुत उत्साहित हो गई और बहुत ज्यादा खुश थी। मैंने खुद से कहा कि मैं लगभग हर बिस्तर पर सोऊंगी, क्योंकि इरफान सर यहां आए थे।
अनुष्का ने शूटिंग के दौरान इरफान खान को किया महसूस
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने का मेरा सपना अधूरा रह गया, यह तथ्य है कि हमने गर्मी की शूटिंग उन्हीं स्थानों पर की है, जहां पर इरफान सर ने हासिल की शूटिंग की थी। उसी कॉरिडोर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय आदि की तरह, यह काफी वास्तविक था। दृश्य इतने विविड थे कि मुझे वहां इरफान सर की उपस्थिति महसूस हुई। हम गर्मी का हिस्सा बनने के लिए खुद को काफी भाग्यशाली मानते हैं।
तिग्मांशु संग काम करने का अनुभव है बिल्कुल अलग
तिग्मांशु के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने कहा कि सर एक संस्था हैं। उनके साथ काम करने का मेरा अनुभव अन्य फिल्म निर्माताओं की तुलना में बिल्कुल अलग था, क्योंकि मैंने कभी किसी फिल्म निर्माता को अपने अभिनेताओं पर थिएटर अभ्यास करते नहीं देखा। सेट बस उन्हें सहज बनाने और सही महसूस कराने के लिए होता है।
SRK- Arijit: 'झूमे जो पठान' के बाद फिर धमाल मचाएंगे शाहरुख-अरिजीत, इस फिल्म में किंग खान के गाना गाएंगे सिंगर
पटना शुक्ला में कर चुकी हैं काम
अनुष्का अरबाज खान की पटना शुक्ला में रवीना टंडन और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे अभिनेताओं के साथ भी काम कर चुकी हैं।
Bollywood Celebs: पैसों में खेलने वाले ये सितारे झेल चुके हैं कंगाली, पाई-पाई को हो गए थे मोहताज