फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सान्या की 'पगलेट' में हुई इस टीवी अभिनेत्री की एंट्री, ठुकरा चुकी हैं 'नागिन 4' में अहम किरदार

Mon, 16 Dec 2019 01:15 PM IST
Avinash Pal मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 16 Dec 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Gathbandhan actress Shruti Sharma bags her first Bollywood film Pagglait with Sanya Malhotra
सान्या मल्होत्रा और श्रुति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी अभिनेत्री श्रुति शर्मा फिल्म जगत में डेब्यू करने जा रही हैं। उन्हें फिल्म 'पगलेट' में सान्या मल्होत्रा की बचपन की दोस्त का किरदार निभाने का मौका मिला है। हिंदी सिनेमा जगत में डेब्यू करने को लेकर वह बेहद खुश नजर आ रही हैं। श्रुति को टीवी सीरियल 'गठबंधन' में उनके निभाए धनक पारेख के किरादर के लिए घर-घर में शोहरत हासिल हुई थी। इससे पहले वह 'इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार्स' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Gathbandhan actress Shruti Sharma bags her first Bollywood film Pagglait with Sanya Malhotra
श्रुति शर्मा - फोटो : अमर उजाला

फिल्म में अपने किरदार को कन्फर्म करते हुए श्रुति ने कहा, 'यह लखनऊ पर आधारित कहानी है जो रिलेशनशिप्स के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक महिला प्रधान फिल्म है जिसमें काफी अच्छे कलाकार हैं। हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू करने के लिए मैं इससे अच्छे मौके की उम्मीद नहीं कर सकती थी।' श्रुति ने टीवी के साथ ही तेलुगू फिल्म में भी काम किया है। फिल्म 'एजेंट साई श्रीवासा अत्रेया' में उन्होंने अहम किरदार निभाया था।  वहीं बीते दिनों श्रुति को 'नागिन 4' में एक महत्वपूर्ण किरदार ऑफर हुआ था लेकिन श्रुति ने उसे करने से इनकार कर दिया।

Gathbandhan actress Shruti Sharma bags her first Bollywood film Pagglait with Sanya Malhotra
पगलेट - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर और गुनीत मोंगा मिलकर कर रही हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान उमेश बिस्ट के हाथों में है। यह फिल्म एक हल्की-फुल्की मनोरंजक कहानी है जिसका दिल बिलकुल सही दिशा में हैं। इस बारे में बीते दिनों गुनीत ने कहा,  'जब लड़की को अक्ल आती है तो लोग उन्हें 'पगलेट' कहते हैं और यही स्टेटमेंट इस फिल्म को परिभाषित करता है। 'पगलेट' की पहले शेड्यूल की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gathbandhan actress Shruti Sharma bags her first Bollywood film Pagglait with Sanya Malhotra
ekta kapoor - फोटो : instagram

वहीं एकता कपूर ने कहा, 'गुनीत आज के  भारतीय सिनेमा से जुड़ी हुई सबसे महत्वपूर्ण आवाज में से एक हैं। जब मैंने इस फिल्म का विषय पहली बार सुना था तभी मुझे समझ आ गया था यह फिल्म हमें साथ मिलकर बनानी है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed