{"_id":"6050dae98ebc3ee653329d7b","slug":"gauahar-khan-reacts-after-two-months-ban-on-herself-actress-says-truth-will-win","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुद पर लगे दो महीने के बैन के बाद गौहर खान ने दी प्रतिक्रिया, अभिनेत्री ने कहा- सच ही जीतेगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुद पर लगे दो महीने के बैन के बाद गौहर खान ने दी प्रतिक्रिया, अभिनेत्री ने कहा- सच ही जीतेगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 16 Mar 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गौहर खान
- फोटो : Insatagram- @gauaharkhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बृहन्मुंबई महानगरपालिका यांनी बीएमसी ने टीवी अभिनेत्री गौहर खान के खिलाफ कोविड-19 नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद फिल्म कामगारों की सबसे बड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाईज (एफडब्लूआईसीई) ने गौहर खान का दो महीने के लिए बहिष्कार कर दिया। अपने खिलाफ हुई इस कार्यवाही के बाद गौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सब्र और सच के बारे में लिखा है।
2 of 5
गौहर खान
- फोटो : Instagram
गौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'सब्र और शुक्र। सच हमेशा ही जीतेगा। वहीं, गौहर खान की टीम ने अभिनेत्री का स्टेटमेंट जारी कर मामले में प्रतिक्रिया दी। इसमें कहा गया है ‘गौहर खान के लिए शुभकामनाएं भेजने वाले प्रत्येक व्यक्ति का शुक्रिया। यहां उनकी ताजा रिपोर्ट है। वे सभी प्रकार की जांच में नेगेटिव पाई गई हैं। वह कानून का पालन करने वाली नागरिक हैं और बीएमसी के सभी कायदों के साथ उनका सहयोग कर रही हैं। सभी से आग्रह है कि इन अटकलों पर अब विराम लगाया जाए।’
3 of 5
गौहर खान
- फोटो : Insatagram- @gauaharkhan
आगे लिखा गया 'गौहर खान बीएमसी की सभी प्रक्रिया में पूरा योगदान दे रही हैं। सभी से अनुरोध है कि अफवाहें न फैलाएं और गौहर की भावनात्मक स्थिति को समझें, क्योंकि उन्होंने हाल ही में दस दिन पहले अपने पिता को खोया है। यह समय उनके लिए काफी मुश्किल है। उनके दुख के समय में उन्हें संभलने दें।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौहर खान
- फोटो : Insatagram- @gauaharkhan
बता दें कि उनपर आरोप है कि वे कोरोना गाइडलाइंस को नजरअंदाज करते हुए शूटिंग करने निकल गई थीं। खबरों के मुताबिक़ कहा जा रहा था कि वे कोरोना पॉजीटिव पाई गई हैं। ऐसे में जब बीएमसी जांच के लिए उनके घर पहुंची तो वो नदारद मिलीं।
विज्ञापन
5 of 5
गौहर खान
- फोटो : Instagram
एफडब्लूआईसीई के बहिष्कार का मतलब ये है कि गौहर खान जिस किसी भी फिल्म, सीरियल या वेब सीरीज में बीएमसी की सीमा के अंदर काम करेंगी, उस पर फेडरेशन से संबद्ध किसी भी यूनियन का कर्मचारी काम नहीं करेगा। फेडरेशन ने ये चेतावनी भी दी है कि अगर कोई निर्माता इस बारे में गौहर खान की मदद करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।