फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौहर की जिंदगी में आया नया शख्स, तीन महीने से चल रहा अफेयर

Wed, 30 Nov 2016 04:21 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Nov 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
gauhar khan is in a relationship with a singer

बॉलीवुड और टेलीविजन अदाकारा गौहर खान एक्टिंग और काम से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फिर चाहे वो एक्स ब्वॉयफ्रेंड कुशाल टंडन के साथ उनका रोमांस और ब्रेकअप हो या फिर एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ उनके अफेयर के चर्चे। हालांकि इस बार खबर ये है कि गौहर अब सिंगल नहीं हैं। उनकी लाइफ में एक नए शख्स की एंट्री हो चुकी है। 

गौहर की जिंदगी में आया नया शख्स, तीन महीने से चल रहा अफेयर

gauhar khan is in a relationship with a singer

उनके नए ब्वॉयफ्रेंड का नाम रुपिन पाहवा है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली बेस्ड सिंगर रुपिन और गौहर पिछले तीन महीने से रिलेशनशिप में हैं। खबर है कि गौहर और रुपिन की पहली मुलाकात मुंबई में एक ईवेंट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों बहुत जल्द अच्छे दोस्त बन गए। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

गौहर की जिंदगी में आया नया शख्स, तीन महीने से चल रहा अफेयर

gauhar khan is in a relationship with a singer

आपको बता दें कि रुपिन 2013 में फिनलैंड में हुई 'कैरिओके वर्ल्ड चैम्पियनशिप' में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हाल ही में मुंबई में हुए एक कॉन्सर्ट में भी गौहर और रुपिन को साथ देखा गया था। फिलहाल गौहर मुंबई में अपने पेंटहाउस में शिफ्ट हो गई हैं। उन्होंने अपने इस नए घर में परिवार वालों और कुछ खास दोस्तों के लिए पार्टी रखी थी जिसमें उनके नए ब्वॉयफ्रेंड रुपिन पाहवा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौहर की जिंदगी में आया नया शख्स, तीन महीने से चल रहा अफेयर

gauhar khan is in a relationship with a singer

आपको बता दें कि इससे पहले कुशाल टंडन और गौहर खान का अफेयर कई दिनों तक चला था। 'बिग बॉस 7' के दौरान दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ था। उस वक्त दोनों इसके कंटेस्टेंट थे। बाद में कुशाल ने खुद अक्टूबर 2014 में ब्रेकअप की बात बताई थी। उन्होंने सोशल साइट पर लिखा था कि दोस्तों अब गौहर और कुशाल के बीच कुछ भी नहीं है। माफ कीजिए, मैं खबर ब्रेक कर रहा हूं। गौहर और मैं अब एक साथ नहीं हैं। 

विज्ञापन

गौहर की जिंदगी में आया नया शख्स, तीन महीने से चल रहा अफेयर

gauhar khan is in a relationship with a singer

कुशाल से ब्रेकअप होने के बाद खबरें आईं कि गौहर के लाइफ में एक्टर हर्षवर्धन राणे की एंट्री हो गई है और ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि हर्षवर्धन राणे ने एक इंटरव्यू के दौरान गौहर से उनके रिलेशनशिप के बारे में साफ मना किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों सिर्फ एक बहुत अच्छे दोस्त हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed