बॉलीवुड में इन दिनों शहनाइयों की आवाजें गूंज रही हैं। हाल ही में नेहा कक्कड़, काजल अग्रवाल, आदित्य नारायण, पुनीत पाठक और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं अब गौहर खान की मोस्ट अवेटेड वेडिंग के फंक्शंस की शुरुआत भी हो चुकी है। गौहर खान अपने ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार संग निकाह करने वाली हैं। हाल ही में उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
गौहर खान ने हाथों में लगाई जैद दरबार के नाम की मेहंदी, पीले रंग के सूट में दिखा दुल्हन का निखार
गौहर खान कल यानी 25 दिसंबर को अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ निकाह करने वाली है। निकाल से एक दिन पहले शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। हाल ही में गौहर की मेहंदी की रस्म हुई है। जिसकी तस्वीरें गौहर ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।
गौहर ने जो तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की है उसमें वो पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं। गौहर के हाथों में जैद दरबार के नाम की मेहंदी लगी है। उनके चेहरे पर दुल्हन वाला निखार साफतौर पर नजर आ रहा है। गौहर ने मेहंदी सेरेमनी में जो ड्रेस पहनी है वो ड्रेस उनके लिए बेहद खास है। इस बारे में उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखे कैप्शन के जरिए बताया है।
View this post on Instagram
गौहर ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेहंदी की रात आई... थैंक्यू मेरी जान, इस खूबसूरत गिफ्ट के लिए जो मैंने पहना है। यह गिफ्ट मुझे 4 साल पहले मेरे भाई ने दिया था। आप शादी में तो नहीं आ पाए, लेकिन आपका प्यार पहुंच गया। मेरे इस बड़े दिन के लिए आपने जो आशीर्वाद के तौर पर इसे भेजा है उसे पाकर मैं बहुत खुश हूं।' दरअसल गौहर के भाई असद किसी वजह से उनके निकाह में शरीक नहीं हो पाए। पोस्ट से जाहिर है कि वो भी अपने भाई को बहुत मिस कर रही हैं।
बता दें कि इससे पहले गौहर शादी के वेन्यू पर जाते समय मीडिया से भी मुखातिब हुई थीं। उन्होंने मीडिया के सामने पोज देकर तस्वीरें खिंचवाईं। इसके बाद उन्होंने सभी फोटोग्राफरों को निकाह के बाद अपने घर आने का न्यौता भी दिया। उन्होंने कहा कि आप लोग घर आइयेगा अम्मी आपके लिए मिटाई रखेंगी वो जरूर खाइयेगा।
पढ़ें: प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी ने की सगाई, श्रद्धा कपूर के कजिन प्रियांक शर्मा को पहनाई अंगूठी
