अभिनेत्री गौहर खान इन दिनों पति जैद दरबार के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं। गौहर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर जैद के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। इसी बीच गौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक और तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने अपने पति जैद के लिए एक खास बात लिखी है। गौहर की यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रही है। ऐसा हो भी क्यों ना, आखिरकार गौहर वंडर वुमन के लुक में जो नजर आ रही हैं। वैसे बता दें गौहर सिर्फ अपनी तस्वीरों या वीडियोज को लेकर ही नहीं सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए लाइमलाइट में जाती हैं। बीते दिनों ही उन्होंने इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे विवाद पर अपनी बात रखी थी। जिसमें वह फिलिस्तीन का समर्थन करती नजर आई थीं।
फोटोशूट: 'वंडर वुमन' बनीं गौहर खान, तस्वीरें देख फिदा हो रहे फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की हैं जिसमें वह वंडर वुमन वाले लुक में नजर आ रही हैं। ब्लैक जैकेट और ब्लैक पैंट में गौहर कातिलाना लग रही हैं। साथ ही उन्होंने एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा है। तस्वीर देखकर फैंस उनकी तारीफ करते थम नहीं रहे हैं और उनकी तस्वीर पर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं।
गौहर ने कैप्शन में हैशटैग 'वंडर वुमन' के साथ शुरुआत की और लिखा, 'मेरे पति से ज्यादा अच्छी तरह और कोई मेरी तस्वीर नहीं ले सकता है।' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग 'मुसाफिर' भी लिखा है। तस्वीर के साथ-साथ फैंस को कैप्शन भी काफी पसंद आ रहा है। बता दें तस्वीर पोस्ट करने के कुछ ही देर में लाखों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
वहीं फैंस ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। कमेंट्स में लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप हमेशा की तरह काफी हसीन लग रही हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, लव बर्ड्स। वहीं फैंस के साथ-साथ पति जैद ने भी मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, फायर और इमोजी भी लगाए हैं।
गौहर अक्सर अपने पति के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों इसी चीज को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था जिसका उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस वीडियो में गौहर जैद के पैरों पर लेटीं नजर आ रहीं थीं। एक तरफ जहां यूजर्स ने उनकी वीडियो पर जमकर प्यार लुटाया था तो दूसरी तरफ कुछ लोगों ने उन्हें जबरदस्त ट्रोल कर दिया था। लोगों का कहना था कि 'इस्लाम में महिला की जगह मर्द के पैरों में होती है।' इसपर गौहर खान ने कहा था, 'नहीं इसे दोस्ती, प्यार, साथ और आराम कहते हैं। इस्लाम में औरतों को ना पुरुष से ऊपर बताया गया है और ना ही नीचे बल्कि वो पुरुष के बराबर होती हैं जिससे वो उसके दिल के करीब रह सकें। कुछ बोलने से पहले सीखो।'