फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब सरेआम गौहर खान को एक शख्स ने मारा था थप्पड़, ये थी वजह

Sun, 23 Aug 2020 05:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 23 Aug 2020 05:57 AM IST
विज्ञापन
Gauhar Khan  when a man slapped her during shooting
गौहर खान - फोटो : Social Media

अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। गौहर ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। 18 साल की उम्र में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया, जहां वो चौथे स्थान पर रहीं। उसी साल गौहर ने भारत की तरफ से मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया था।

Gauhar Khan  when a man slapped her during shooting
गौहर खान - फोटो : amar ujala mumbai

गौहर खान कुछ म्यूजिक एल्बम में भी नजर आई थीं लेकिन यहां उनके करियर को कोई फायदा नहीं हुआ। लिहाजा उन्होंने मॉडलिंग की तरफ रुख किया और मनीष मल्होत्रा, नीता लुल्ला, रितु कुमार जैसे बड़े डिजाइनों के लिए रैंप वॉक किया। यहीं से गौहर की पहचान बढ़ती गई और वो मॉडलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गईं। 

Gauhar Khan  when a man slapped her during shooting
गौहर खान

गौहर ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म रॉकेट सिंह: द सेल्समैन से की थी। गौहर को फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में परदा परदा और इशकजादे में झल्ला वल्ला, छोकरा जवान में लाजवाब डांस करने के लिए याद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauhar Khan  when a man slapped her during shooting
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौहर की जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आया जब उन्होंने बिग बॉस 7 में हिस्सा लिया। शो के अंदर सबसे ग्लैमरस लेकिन नखरीली प्रतिभागी कहे जाने वाली गौहर के लिए यह सफर भी आसान नहीं रहा। शो में कई बार गौहर को शो के होस्ट सलमान खान से डांट डपट भी पड़ी तो कई बार बहस भी हुई। घर के अंदर उनकी कुशाल टंडन से नजदीकियां बढ़ीं। बाहर भी काफी वक्त तक दोनों साथ रहे लेकिन किन्हीं वजहों से ये रिश्ता टूट गया। 

विज्ञापन
Gauhar Khan  when a man slapped her during shooting
गौहर खान, निगार खान - फोटो : Social Media

गौहर खान का नाम विवादों से भी खूब जुड़ा। एक सिंगिंग शो को होस्ट करते वक्त ऑडियंस में से उठकर एक आदमी ने गौहर को जोरदार तमाचा मार दिया था। हमला करने वाले आदमी का तर्क था कि मुस्लिम होने के नाते गौहर को इतने छोटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए थे। हादसे के बाद गौहर ने एक प्रेस कॉनफ्रेंस कर के अपनी बात भी रखी थी। उन्होंने सख्त तरीके से कहा था कि ऐसे इंसान को जाने नहीं देना चाहिए, वह लड़िकयों के लिए खतरा है।

आदित्य पंचोली ने साधा कंगना रनौत पर निशाना, बोले- उन्हें पद्मश्री वापस कर देना चाहिए


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed