मशहूर अभिनेत्री गौहर खान और जैद दरबार की शादी आजकल खूब सुर्खियों में है। सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो ये दोनों अगले महीने क्रिसमस के दिन यानी 25 दिसंबर को शादी कर लेंगे। शादी की तैयारियां तो काफी दिन से चल रही हैं और अब इस जोड़े ने अपनी शादी की जगह भी पक्की कर ली है। आजकल शादियों का एक चलन और है जिसमें दूल्हा और दुल्हन का शादी से पहले एक फोटोशूट करवाया जाता है। इस प्रेमी जोड़े ने वह जगह भी तय कर ली है जहां इनका फोटोशूट होगा।
इस्माइल दरबार के घर इस दिन बजेगी शहनाई, प्री वेडिंग शूट के लिए दुल्हन ने चुनी ये राजसी जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौहर खान और जैद दरबार की शादी की बातचीत तब से चल रही हैं जब गौहर अभिनेता सलमान खान की मेजबानी में चलने वाले टीवी के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन में तूफानी सीनियर बन कर गई थीं। गौहर खान वहां बिग बॉस के घर में बैठी थीं और इधर उनकी शादी की बातचीत पुरजोर पर थीं। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के कुछ दिनों बाद ही गौहर ने जैद दरबार से सगाई कर ली। और इस समारोह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इससे यह साफ हो गया कि ये दोनों अब जल्द ही शादी करने वाले हैं।
फिर कुछ दिनों बाद शादी 25 दिसंबर को होगी और अब बताया जा रहा है कि इन दोनों ने अपनी शादी के लिए मुंबई स्थित एक पांच सितारा होटल आईटीसी मराठा को बुक किया है। इसी होटल में इन दोनों की शादी संपन्न होगी। इसके अलावा शादी से पहले होने वाले फोटो शूट के लिए गौहर और जैद ने महाराष्ट्र के शहर पुणे में स्थित ऐतिहासिक पांच सितारा होटल जाधवगढ़ को तय किया है।
दरअसल, गौहर फोटोशूट के लिए राजसी ठाठ बाट चाहती थीं इसलिए उन्होंने यह जगह चुनी। कुछ समय पहले अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने भी गौतम किचलू के साथ मुंबई के ही ताज होटल में शादी की है। घरवालों के मुताबिक गौहर और जैद की शादी का समारोह 22 दिसंबर से ही शुरू हो जाएगा। देश में कोरोना वायरस इस वक्त भी हावी है इसलिए शादी में ज्यादा भीड़ भाड़ होने की संभावना नहीं है।
परिवारीजन भी इस बात का ख्याल रख रहे हैं कि शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद रहें। जैद दरबार जाने-माने संगीतज्ञ इस्माइल दरबार के बेटे हैं। गौहर खान जैद से लगभग 10 साल बड़ी हैं। जैद के माता-पिता को इस तथ्य से थोड़ी परेशानी तो हुई लेकिन उन्होंने सब कुछ जैद पर ही छोड़ दिया। अंत में जब जैद और गौहर ने एक साथ रहने की ठानी तो इनके माता-पिता ने भी आज्ञा दे दी।
पढ़ें: पेंटिंग में बेटे के साथ नजर आए चिरंजीवी सर्जा, मेघना राज की तस्वीर हुई वायरल