फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरी से शादी करने के लिए शाहरुख खान ने किया था हिंदू होने का नाटक, हनीमून पर भी बोला था ये झूठ

Thu, 08 Oct 2020 11:43 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 08 Oct 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Gauri Khan Birthday Shah Rukh Khan And Gauri Khan interesting Love story
Shahrukh Khan and Gauri Khan - फोटो : file photo

शाहरुख खान की लव लाइफ गौरी खान (Gauri Khan Birthday) गुरुवार को 50 साल की हो गईं। इनकी गिनती देश की बड़ी इंटीरियर और फैशन डिजाइनरों में होती है। बॉलीवुड में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान का नाम सबसे प्यारे कपल में लिया जाता है। दोनों 29 साल से साथ हैं और ये प्यारी जोड़ी आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। गौरी के जन्मदिन के मौके पर आइए आपको बताते हैं दोनों के मशहूर किस्से...

Gauri Khan Birthday Shah Rukh Khan And Gauri Khan interesting Love story
Gauri Khan and Shahrukh Khan - फोटो : file photo

शाहरुख खान से शादी करने से पहले गौरी खान का पूरा नाम गौरी छिब्बर था। गौरी आज एक सक्सेसफुल बिजनस वुमन हैं। गौरी रेड चिलिज एंटरटेंमेंट की को-ओनर हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'मैं हूं ना' 2004 में प्रोड्यूस की थी। बतौर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने अपना करियर 2012 में शुरू किया था।

Gauri Khan Birthday Shah Rukh Khan And Gauri Khan interesting Love story
Shah rukh Khan, Gauri Khan - फोटो : file photo

अब गौरी खान का जन्मदिन हो और शाहरुख के साथ उनके अफेयर की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है। शाहरुख खान और गौरी स्कूल के समय से एक दूसरे से प्यार करते थे और कई सालों के अफेयर के बाद दोनों ने अपने प्यार के बारे में अपने घरवालों को बताया। हालांकि शाहरुख खान के मुस्लिम होने की वजह से गौरी के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauri Khan Birthday Shah Rukh Khan And Gauri Khan interesting Love story
Gauri Khan and Shahrukh Khan - फोटो : file photo

शाहरुख और गौरी को एक-दूसरे का साथ पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। शाहरुख ने गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने के लिए पांच साल तक हिंदू होने का नाटक किया। शाहरुख खान शुरुआत में गौरी को लेकर बहुत अधिक पोजेसिव थे। उन्हें उनका दूसरों से बात करना, बाल खुले रखना पसंद नहीं था। इससे तंग आकर गौरी ने उनसे ब्रेकअप तक कर लिया था लेकिन बाद में शाहरुख उन्हें मनाने मुंबई तक पहुंच गए। ये सब देखकर गौरी का दिल पिघल गया और गौरी खान ने 25 अक्टूबर, 1991 को शाहरुख से शादी कर ली।

विज्ञापन
Gauri Khan Birthday Shah Rukh Khan And Gauri Khan interesting Love story
Gauri Khan and Shahrukh Khan - फोटो : file photo

शादी के बाद भी शाहरुख ने गौरी से झूठ बोला। एक अवॉर्ड शो के दौरान शाहरुख ने अपने हनीमून से जुड़ा एक सीक्रेट शेयर किया था। शाहरुख ने बताया था- मैंने गौरी से कहा था हनीमून के लिए हम पेरिस जाएंगे लेकिन मेरे पास एयरटिकट के पैसे नहीं थे। मैं गरीब था। लेकिन फिर मेरी फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन की शूटिंग दार्जलिंग में होनी थी मैंने सोचा ये अच्छा मौका है। मैं गौरी को अपने साथ पेरिस बताकर दार्जलिंग ले गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed