{"_id":"5d9b1e998ebc3e01702d1ced","slug":"gauri-khan-birthday-special-shah-rukh-khan-took-gauri-khan-darjeeling-instead-of-paris-for-honeymoon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेरिस बता गौरी को इस जगह हनीमून पर ले गए थे शाहरुख, शादी के लिए 5 साल तक बोलते रहे झूठ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पेरिस बता गौरी को इस जगह हनीमून पर ले गए थे शाहरुख, शादी के लिए 5 साल तक बोलते रहे झूठ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 08 Oct 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
gauri khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में शाहरुख खान और गौरी खान की गिनती सबसे प्यारे कपल में की जाती है। दोनों ने प्यार के लिए अपने परिवार से जंग की और आखिरकार परिवार को इनके प्यार के आगे झुकना ही पड़ा और 1991 में दोनों सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए। दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है।
2 of 5
Shahrukh Khan Gauri Khan
- फोटो : file photo
ये बात सभी जानते हैं कि शाहरुख को गौरी से शादी करने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे। शाहरुख ने गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने के लिए पांच साल तक हिंदू होने का नाटक किया। उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था। इतना ही नहीं शादी होने के बाद भी शाहरुख ने गौरी से एक झूठ बोला था जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया।
3 of 5
gauri khan
- फोटो : file photo
हाल ही में हुए एक अवॉर्ड शो के दौरान शाहरुख ने अपने हनीमून से जुड़ा एक सीक्रेट शेयर किया। दरअसल अवॉर्ड शो में जब विक्की कौशन ने शाहरुख को एक तस्वीर दिखाई जोकि शाहरुख और गौरी के हनीमून के दौरान ली गई तस्वीर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gauri khan
- फोटो : file photo
शाहरुख ने वो तस्वीर देखते ही बताया कि मैंने गौरी को वादा किया था कि शादी के बाद हम हनीमून के लिए पेरिस जाएंगे लेकिन मेरे पास एयरटिकट के पैसे नहीं थे। मैं काफी गरीब भी था। लेकिन फिर मेरी फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन की शूटिंग दार्जिलिंग में होनी थी मैंने सोचा ये अच्छा मौका है। मैं गौरी को अपने साथ पेरिस बताकर दार्जलिंग ले गया।
विज्ञापन
5 of 5
gauri khan
- फोटो : file photo
आखिरकार शाहरुख गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने में कामयाब हुए और 25 अक्टूबर 1991 में दोनों की शादी हो गई। शाहरुख का कहना है कि वो गौरी से इसलिए प्यार करते हैं क्योंकि वो बहुत ही ईमानदार हैं और शाहरुख के साथ उनकी अच्छी पटती है। दोनों आज साथ हैं और बहुत खुश हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।