{"_id":"5d9b15ef8ebc3e017f1e7002","slug":"gauri-khan-birthday-special-she-revealed-she-live-very-normal-life-with-shah-rukh-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की पत्नी होते हुए भी ऐसी जिंदगी जीती हैं गौरी, पति के साथ रिश्ते पर किए कई खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख की पत्नी होते हुए भी ऐसी जिंदगी जीती हैं गौरी, पति के साथ रिश्ते पर किए कई खुलासे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 08 Oct 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
gauri khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान 8 अक्तूबर को जन्मदिन मनाती हैं। शाहरुख की गौरी खान भी आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। बीती जुलाई को उन्होंने मीडिया से बातें करते हुए शाहरुख खान और अपने रिश्तों को लेकर ढेर सारी बाते कीं थीं। इस दौरान गौरी खान ने शाहरुख के साथ अपने रिश्तों को लेकर कई खुलासे भी किए, जिसकी काफी चर्चा हुई थी।
2 of 5
gauri khan
- फोटो : file photo
गौरी खान एक किताब की लांचिंग में अमृता फडनवीस के साथ पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने मीडिया से ढेर सारी बातें करते हुए शाहरुख के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासे किए थे। उन्होंने माना था कि, 'शाहरुख खान अच्छे पिता और पति हैं। मैं ये कहना चाहूंगी कि उनकी पत्नी होना मेरे लिए काफी सकारात्मक बात जैसा है और मैं कोई भी नकारात्मक बात फिलहाल नहीं करना चाहूंगी। मुझे लगता है मैं भी बाकी कामकाजी महिलाओं की तरह एक साधारण जिंदगी जी रही हूं।'
3 of 5
Gauri Khan,Shahrukh Khan
- फोटो : file photo
गौरी खान ने आगे कहा था कि, 'मुझे लगता है शाहरुख खान की वजह से यहां काफी सकारात्मक बातें हैं और मैं सिर्फ सकारात्मक बातों पर ही ध्यान देती हूं और अगर कुछ नकारात्मक बातें होती भी हैं तो मैं उन्हें दूर रखना पसंद करती हूं। इसके अलावा गौरी खान ने शाहरुख खान को लेकर और भी कई बाते कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Gauri Khan
- फोटो : file photo
इसी साल शाहरुख खान ने सोशल मीडिया के जरिए बेटी सुहाना की ग्रेजुएट होने की जानकारी दी। इसके बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने सुहाना के ग्रेजुएशन पूरा होने पर बधाई देनी शुरू कर दी। शाहरूख खान ने ट्विटर पर सुहाना के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'भले ही स्कूल खत्म हो गया है लेकिन जिंदगी में पढ़ाई कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 5
shahrukh khan and gauri khan
- फोटो : PTI
वहीं शाहरुख के अलावा सुहाना की मां गौरी खान ने बेटी की लंच के दौरान की तस्वीर शेयर भी की और कैप्शन में लिखा- 'लंच ऐट Ardingly'। सुहाना की ग्रैजुएशन सेरेमनी में गौरी खान भी पहुंची थीं। इस सेरेमनी में सुहाना खान को रसेल कप से सम्मानित किया गया। सुहाना को अपने कॉलेज में ये अवार्ड, ड्रामा के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए मिला। गौरी खान ने सुहाना के कॉलेज का एक वीडियो भी शेयर किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।