सब्सक्राइब करें

गौरी के लिए धर्म बदलकर शाहरुख को तीन बार करनी पड़ी थी शादी, 5 साल तक बने रहे थे हिंदू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 08 Oct 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
gauri khan birthday special Love Story Of Shah Rukh Khan And Gauri Khan
gauri khan

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का जन्मदिन 8 अक्टूबर को होता है। गौरी खान पर्दे पर भले की अभिनय करती हुई ना दिखाई दी हों,लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। बॉलीवुड में शाहरुख खान और गौरी की प्रेम कहानी बेमिसाल रही है। अगर बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल का खिताब किसी को दिया जाए तो इस खिताब के लिए शाहरुख खान और गौरी खान से बेहतर कोई दूसरा नाम नहीं हो सकता। दोनों की शादी को करीब 27 साल से ज्यादा हो चुके हैं। आपको शायद ये बात जानकर हैरानी हो लेकिन इस जोड़ी एक-दो बार नहीं बल्कि 3 बार एक दूसरे से शादी करनी पड़ी थीं। 

Trending Videos
gauri khan birthday special Love Story Of Shah Rukh Khan And Gauri Khan
Gauri Khan and Shahrukh Khan - फोटो : file photo

शाहरुख खान और गौरी खान लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी जैसी ही थी। दोनों ने एक-दूसरे को पाने के लिए खूब पापड़ बेले और आखिरकार प्यार की जीत हुई। दोनों की पहली मुलाकात 1984 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। तब शाहरुख सिर्फ 18 साल के थे। शाहरुख ने देखा कि पार्टी में गौरी किसी और लड़के के साथ डांस कर रही हैं। शाहरुख को वो पसंद आईं। गौरी डांस करने में शरमा रही थीं। शाहरुख ने हिम्मत जुटाई और गौरी को डांस के लिए पूछा। लेकिन गौरी ने कुछ खास इंट्रेस्ट नहीं दिखाया और कहा कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
gauri khan birthday special Love Story Of Shah Rukh Khan And Gauri Khan
Shahrukh Khan and Gauri Khan - फोटो : file photo

इतना सुनते ही शाहरुख के सारे सपने चकनाचूर हो गए। असलियत तो ये थी कि गौरी का कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था। गौरी का भाई उनके साथ था इसलिए उन्होंने झूठ बोला था। ये बात शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी। जब शाहरुख को ये बात पता चली तो उन्होंने गौरी से जाकर कहा, 'मुझे भी अपना भाई समझो।' तभी से ये खूबसूरत रिश्ता शुरू हो गया। गौरी को भी शाहरुख का स्टाइल और उनका कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा लगा। शाहरुख गौरी के लिए काफी पजेसिव रहते थे। उन्हें पसंद नहीं था कि गौरी अपने बालों को खुला रखें या अकेले में किसी लड़के से बात करें। ये सब देखकर गौरी को लगने लगा कि उन्हें इस रिलेशन से ब्रेक लेना चाहिए।

gauri khan birthday special Love Story Of Shah Rukh Khan And Gauri Khan
Shahrukh Khan Gauri Khan - फोटो : file photo

एक दिन जब गौरी शाहरुख खान के घर पर अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रही थीं तो वो उन्हें बिना बताए दोस्तों के साथ आउट ऑफ स्टेशन चली गईं। तब शाहरुख को एहसास हुआ कि वो गौरी के बिना नहीं रह सकते। शाहरुख अपनी मां के बहुत करीब थे। इसलिए उन्होंने ये बात उनसे बताई। शाहरुख की मां ने उन्हें 10 हजार रुपए दिए और कहा कि उसे ढूंढ लाओ। तब शाहरुख अपने कुछ दोस्तों के साथ गौरी को पूरे शहर में ढूंढने के लिए निकल पड़े लेकिन गौरी उन्हें नहीं मिलीं। काफी देर तक ढूंढने के बाद शाहरुख को गौरी एक बीच पर मिलीं। वो दोनों एक-दूसरे की आंखों में खो गए और गले लगकर खूब रोए। तब दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया लेकिन असली ड्रामा तो अब शुरू होना था।

विज्ञापन
gauri khan birthday special Love Story Of Shah Rukh Khan And Gauri Khan
shah rukh khan, gauri khan - फोटो : social media

दोनों की शादी के बीच सबसे बड़ा विलेन बना उनका रिलीजन। शाहरुख मुस्लिम और गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से थीं। गौरी के पिता प्योर वेजिटेरियन थे। गौरी के पैरेंट्स इस शादी के लिए कभी तैयार नहीं होते। इसके अलावा शाहरुख उस वक्त फिल्मों के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। शाहरुख और गौरी तो अपने प्यार को शादी में बदलने के लिए तैयार थे मगर दोनों के धर्म अलग होने की वजह से इनके घरवालों को कड़ी आपत्ति थी।
शाहरुख ने गौरी के परिवार वालों को मनाने के लिए खूब पापड़ बेले और उन्हें मनाने में आखिरकार कामयाब हो गए। फिर 26 अगस्त 1991 को शाहरुख और गौरी ने कोर्ट में शादी कर ली। बाद में इन दोनों का निकाह भी हुआ जिसमें गौरी का नाम आयशा रखा गया। इसके बाद 25 अक्टूबर 1991 को हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक दोनों की शादी हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed