शाहरुख खान बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल कर चुके हैं। उनकी इंटीरियर डिजाइनर पत्नी गौरी खान भी किंग खान से कम नहीं हैं। वह अपने बिजनेस को बढ़ाने में दिन-रात मेहनत करती हैं। हाल ही में उन्होंने 'फॉर्च्यून इंडिया' मैगजीन की 50 मोस्ट पॉवरफुल वूमेन, बिजनेसमैन लिस्ट में जगह बनाई। सभी महिलाओं को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
दुनिया की सबसे पॉवरफुल वूमेन लिस्ट में शामिल हुईं गौरी खान, पति शाहरुख ने की ऐसे तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरी खान की कामयाबी पर उनके पति शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की। गौरी खान एक सुपरस्टार की पत्नी होने के साथ-साथ एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। उनकी फर्म गौरी खान डिजाइन तमाम सेलिब्रिटीज के घरों और रेस्टोरेंट्स के इंटीरियर को डिजाइन कर चुकी हैं। इसके साथ ही उनकी फर्म लोकल डिजाइनर्स और कई जाने-माने इंटरनेशनल ब्रांड के साथ भी टाइअप कर चुकी हैं।
On our family list of ‘Fortunate’ she is the most powerful! https://t.co/XWi5m1aFzg
उनकी मेहनत को देखते हुए ही मैगजीन ने उन्हें 50 मोस्ट पॉवरफुल वूमेन, बिजनेसमैन की फेहरिस्त में शुमार किया। अवॉर्ड फंक्शन में सम्मानित होने के बाद गौरी खान ने अपनी मेहनत और कामयाबी की कहानी वहां मौजूद सभी लोगों से साझा की। गौरी ने बताया कि किस तरह से उन्होंने छोटे स्तर पर काम शुरू किया था और आज वह इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में काफी आगे पहुंच चुकी हैं।
इसके पीछे उन्होंने अपने परिवार के साथ की कहानी भी बयां की। उन्होंने बताया कि शाहरुख उनकी हर पल मदद को तैयार रहते हैं। गौरी की इस कामयाबी पर शाहरुख ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी तारीफ की। आपको बता दें, शाहरुख और गौरी खान के तीन बच्चे हैं। उनके बच्चों के नाम हैं आर्यन 21, सुहाना 18 और अबराम 5 साल का है। शाहरुख की तरह गौरी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
बुधवार को उन्होंने शाहरुख को किस करते हुए अबराम की एक फोटो शेयर की। इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा लोग इस फोटो को लाइक कर चुके हैं। फोटो में शाहरुख ने अपनी फिल्म 'जीरो' के एक पोस्टर को रिक्रिएट किया। फिल्म के उस पोस्टर में शाहरुख बेटे अबराम की तरह व्हील चेयर पर बैठीं अनुष्का शर्मा को किस कर रहे हैं।
Can we just declare them the ‘sweetest’ couple in the world. #lovegoals #kissonforehead
A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on