फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहलवान बेटी ने ठुकरा दिया आमिर का तोहफा, वजह दंग कर देगी

Wed, 23 Nov 2016 09:08 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 23 Nov 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
geeta-phogat-refused-to-accept-aamir-khan-gift

बहुत जल्द दर्शक आमिर खान को पहलवान महावीर सिंह फोगाट की भूमिका निभाते देखेंगे। आमिर खान की नई फिल्म 'दंगल' महावीर सिंह की असल जिंदगी पर आधारित है। महावीर सिंह फोगाट ने लगन और मेहनत से भारत को अपनी बेटी गीता फोगाट और बबीता फोगाट जैसे दो रत्न दिए हैं।

पहलवान गीता फोगाट ने आमिर खान का तोहफा ठुकराया, वजह जान आप भी दंग रह जाएंगे

geeta-phogat-refused-to-accept-aamir-khan-gift

हाल ही में महावीर सिंह की बेटी गीता फोगाट की शादी हुई। जैसे ही आमिर को पता चला कि जिस परिवार की जिंदगी पर उन्होंने फिल्म बनाई है उनके घर में शादी है तो आमिर ने दुल्हन को शादी का जोड़ा देने का फैसला किया। लेकिन गीता ने आमिर से ये तोहफा लेने से मना कर दिया।

पहलवान गीता फोगाट ने आमिर खान का तोहफा ठुकराया, वजह जान आप भी दंग रह जाएंगे

geeta-phogat-refused-to-accept-aamir-khan-gift

गीता ने आमिर का तोहफा क्यों ठुकराया ये वजह भी चौंकाने वाली है। गीता के इस फैसले की हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल, गीता के परिवार में ये रस्म होती है कि लड़की मामा की तरफ से दिया गया शादी का जोड़ा ही पहनती हैं। गीता ने इस रस्म का लिहाज रखते हुए आमिर को तोहफा लाने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहलवान गीता फोगाट ने आमिर खान का तोहफा ठुकराया, वजह जान आप भी दंग रह जाएंगे

geeta-phogat-refused-to-accept-aamir-khan-gift

आमिर ने भी गीता के इस फैसले का मान रखा और शादी में दूल्हा-दुल्हन को अपना आशीर्वाद देने पहुंचे। आमिर के साथ साक्षी तंवर भी थीं। आमिर अपने पर्सनल हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे थे। आमिर और फिल्म की पूरी टीम के साथ पहलवान महावीर सिंह फोगाट के परिवार ने फोटो खिंचवाई।

विज्ञापन

पहलवान गीता फोगाट ने आमिर खान का तोहफा ठुकराया, वजह जान आप भी दंग रह जाएंगे

geeta-phogat-refused-to-accept-aamir-khan-gift

आमिर के पहुंचने से पूरा परिवार बहुत खुश था। आमिर के अलावा गीता की शादी में कई सेलेब्रिटीज भी पहुंचे। साक्षी तंवर फिल्म में महावीर की पत्नी का रोल निभा रही हैं। बता दें कि आमिर की ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसमें वो महावीर की भूमिका में नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed