फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Genelia Deshmukh: रितेश को सीएम का बिगड़ैल बेटा समझती थीं जेनेलिया, फिर 10 साल बड़े एक्टर को ऐसे दे बैठीं दिल

Fri, 05 Aug 2022 08:00 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Genelia Dsouza birthday special Ritesh Deshmukh and actress Genelia  love story
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : Insatagram- @geneliad

बॉलीवुड से साउथ तक अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा देशमुख 5 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। एक्ट्रेस ने 'जान तू या जाने ना', 'तेरे नाल लव हो गया' मुझे तेरी कसम जैसी फिल्मों के अलावा साउथ में भी सचेइन, बोम्मारिल्लू आदि कई फिल्मों में काम किया ही। एक्ट्रेस शादी के बाद से भले ही  फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपने पति अभिनेता रितेश देशमुख संग अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तो चलिए जेनेलिया के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी और रितेश की लव स्टोरी, कि कैसे हुई दोनों की मुलाकात और फिर शादी।

Genelia Dsouza birthday special Ritesh Deshmukh and actress Genelia  love story
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : insta

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। हालांकि पहली मुलाकात में जेनेलिया रितेश को बिलकुल भी पसंद नहीं करती थीं। हालांकि धीरे-धीरे काम के दौरान दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह समझने लगे। बता दें कि रितेश और जेनेलिया पहली मुलाकात अपनी पहली फिल्म तुझे मेरी कसम की शूटिंग के सिलसिलें में हुई थी।

Genelia Dsouza birthday special Ritesh Deshmukh and actress Genelia  love story
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : insta

पहली बार में ऐसा था जेनेलिया का रवैया
जेनेलिया और रितेश की मुलाकात हैदराबाद के एयरपोर्ट पर हुई थी, वहीं  रितेश को पहले ही बता दिया गया था कि उनकी हीरोइन उनका इंतजार कर रही होगी लेकिन जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचे तो जेनिलिया का रवैया देखकर हैरान रह गए। यहां तक कि रितेश ने ही जेनेलिया से हाथ मिलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Genelia Dsouza birthday special Ritesh Deshmukh and actress Genelia  love story
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : insta

रितेश को घमंडी समझती थीं जेनेलिया
रितोश देशमुख एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं। इस बात की जानकारी जेनेलिया को भी थी कि यह हीरो मुख्यमंत्री का बेटा है। उन्होंने सोचा कि जरूर इसमें बहुत घमंड होगा। इसलिए जेनेलिया ने रितेश से सही से बात नहीं की। 

विज्ञापन
Genelia Dsouza birthday special Ritesh Deshmukh and actress Genelia  love story
Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza

जेनेलिया और रितेश की पहली मुलाकात सही नहीं रही थी लेकिन जब फिल्म 'तुझे तेरी कसम' की शूटिंग शुरू हुई, तो दोनों ने धीरे-धीरे एक दूसरे को जाना। तब जेनेलिया को अहसास हुआ कि रितेश वाकई दिल के अच्छे इंसान हैं। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती आगे बढ़ी। हालांकि उस वक्त जेनेलिया की उम्र महज 16 साल थी जबकि रितेश भी उस समय 24 साल के थे। हालांकि काम के दौरान ही दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई। वे खूब बातें किया करते थे और उन्हें अहसास भी नहीं हुआ कि कब एक दूसरे के लिए दिल में जगह बन गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed