फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2019 में देश-विदेश में इन फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई, अब इन फिल्मों पर रहेगी नजर

Mon, 11 Nov 2019 02:01 PM IST
Avinash Pal अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला
अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 11 Nov 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
global and local Box Office Collection of movies including 2019 and upcoming bollywood films list
बॉलीवुड- हॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2019 बॉलीवुड के लिए काफी अच्छा साल रहा है। इस साल को 'अच्छा' सिर्फ बॉक्स ऑफिस के लिए ही नहीं बल्कि दर्शकों के लिए भी कहा जा रहा है। एक तरफ जहां इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों ने धाकड़ कमाई की तो वहीं दूसरी ओर एक्शन से लेकर रोमांस और कॉमेडी तक का स्वाद दर्शकों को चखने के लिए मिला। इस साल जो एक बात काफी खास रही, वो ये कि न सिर्फ विदेशी फिल्में ने भारत में अच्छी कमाई की बल्कि भारतीय फिल्मों ने भी दुनियाभर में काफी अच्छी कमाई की। ऐसे में क्या कुछ है इस साल की फिल्मों का गणित, आपको बताते हैं इस खास स्टोरी में।

global and local Box Office Collection of movies including 2019 and upcoming bollywood films list
वॉर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

2019 में ग्लोबली सबसे अधिक कमाई करने वालीं दस फिल्में
चाहें बात एक्शन की हो, रोमांस की हो या फिर कॉमेडी की, इस साल दर्शकों को हर फ्लेवर मिला है। ऐसे में इन अलग अलग फ्लेवर्स को न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी काफी प्यार मिला। सबसे पहले एक नजर उन दस फिल्मों पर जिन्होंने ग्लोबली 200 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की।

1. वॉर: 472.89 करोड़ रुपये
2.कबीर सिंह: 379.02 करोड़ रुपये
3. उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक:  342.06 करोड़ रुपये
4. भारत: 325.58 करोड़ रुपये
5. मिशन मंगल: 290.02 करोड़ रुपये
6. गली ब्वॉय: 238.16 करोड़ रुपये
7. हाउसफुल 4: 238.02 करोड़ रुपये
8.टोटल धमाल: 228.27 करोड़ रुपये
9. छिछोरे: 212.67 करोड़ रुपये
10. सुपर 30: 208.93 करोड़ रुपये

global and local Box Office Collection of movies including 2019 and upcoming bollywood films list
Avengers Endgame

अंग्रेजी फिल्मों का भी चला भारत में सिक्का
एक तरफ जहां हमारी फिल्मों ने दूसरे देशों में भी कमाई की तो वहीं हॉलीवुड फिल्मों ने भी भारत में अच्छी कमाई की। ये आंकड़े पिछले सालों से अधिक हैं और 2020 में रिलीज होने वाली फिल्मों से ऐसी उम्मीदे हैं कि अगले साल ये आंकड़े भी छोटे पड़ जाएंगे।

1.एवेंजर्स- एंडगेम: 373.22  करोड़ रुपये
2. द लॉयन किंग: 158.71 करोड़ रुपये
3. स्पाइडरमैन- फार फ्रॉम होम: 86.11 करोड़ रुपये
4. कैप्टन मार्वल:  84.36 करोड़ रुपये
5. फास्ट एंड फ्यूरियस- हॉब्स एंड शॉ:  78.85 करोड़ रुपये
6. अलादीन: 55.73 करोड़ रुपये
7. जोकर: 55.40 करोड़ रुपये
8. एनाबेल कम्स होम:  30.8 करोड़ रुपये
9. गॉडजिला 2- किंग ऑफ द मॉन्सटर:  25.30 करोड़ रुपये
10. शजेम:  21.10 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
global and local Box Office Collection of movies including 2019 and upcoming bollywood films list
War, Kabir Singh - फोटो : amar ujala

भारत में 2019 की 200 और 300 करोड़ क्लब वाली फिल्में
तो अभी तक हमने ये समझा कि कौनसी हॉलीवुड फिल्मों ने हमारे देश में अच्छी कमाई की और कौनसी बॉलीवुड फिल्मों ने ग्लोबली अच्छा कलेक्शन किया। लेकिन बात सिर्फ अपने देश की करें तो आखिर ऐसी कौनसी फिल्मे हैं जिन्होंने सिर्फ अपने देश में ही 200-300 करोड़ क्लब में एंट्री मारी।

1. वॉर: 316.91 करोड़ रुपये
2.कबीर सिंह: 278.24 करोड़ रुपये
3. उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक:  245.36 करोड़ रुपये
4. भारत: 211.07 करोड़ रुपये
5. मिशन मंगल: 202.98 करोड़ रुपये

विज्ञापन
global and local Box Office Collection of movies including 2019 and upcoming bollywood films list
kesari - फोटो : social media

भारत में 100 करोड़ कमाने वाली फिल्में
2019 में अभी तक रिलीज हुई फिल्मों में पांच फिल्में ऐसी रहीं जो 200 और 300 करोड़ क्लब में शामिल हुईं, लेकिन वहीं दूसरी ओर करीबन इसकी दोगुनी फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुईं। इन फिल्मों की लिस्ट में अक्षय कुमार, सलमान खान, अजय देवगन, प्रभास, ऋतिक रोशन और आयुष्मान खुराना जैसे सेलेब्स की फिल्में शामिल हैं।

1.हाउसफुल 4: 167.21 करोड़ रुपये
2. केसरी: 154. 41 करोड़ रुपये
3. टोटल धमाल: 145.23 करोड़ रुपये
4. छिछोरे: 153.09 करोड़ रुपये
5. सुपर 30: 146.94 करोड़ रुपये
6. साहो: 142.95  करोड़ रुपये 
7. ड्रीम गर्ल: 142. 26 करोड़ रुपये
8. गली ब्वॉय: 140.25 करोड़ रुपये
9. दे दे प्यार दे: 103.64 करोड़ रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed