{"_id":"644bf1773e2a6de580082f2c","slug":"global-icons-unite-ranveer-singh-blake-lively-bts-all-under-one-roof-for-tiffany-co-event-in-nyc-2023-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Global Icons Unite: NYC में एक ही छत के नीचे लगा ग्लोबल सितारों का जमावड़ा, रणवीर सिंह ने लूटी महफिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Global Icons Unite: NYC में एक ही छत के नीचे लगा ग्लोबल सितारों का जमावड़ा, रणवीर सिंह ने लूटी महफिल
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 28 Apr 2023 09:46 PM IST
सार
न्यूयॉर्क के एनवाईसी में आयोजित 'ग्लोबल आइकन यूनाइट' में रणवीर सिंह, ब्लेक लाइवली, माइकल बी जॉर्डन, आन्या टेलर जॉय, बीटीएस से जिमिन और कई अन्य सितारों के साथ एक ही छत के नीचे नजर आए।
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जाने-माने पॉप कल्चर आइकन रणवीर सिंह हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल इवेंट्स में अपनी उपस्थिति के साथ दुनिया भर में धूम मचा रहे हैं। हाल ही में, न्यूयॉर्क के एनवाईसी में टिफनी एंड कंपनी के एक ब्रांड कार्यक्रम के दौरान एक्टर ने कई अन्य नामी हस्तियों के साथ ब्रांड के मित्र के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई, जिसकी तस्वीरें वायरल होते ही उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो उठे हैं।
2 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
न्यूयॉर्क के एनवाईसी में आयोजित 'ग्लोबल आइकन यूनाइट' में रणवीर सिंह, ब्लेक लाइवली, माइकल बी जॉर्डन, आन्या टेलर जॉय, बीटीएस से जिमिन और कई अन्य सितारों के साथ एक ही छत के नीचे नजर आए। इन हस्तियों को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है।
3 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस हाई-प्रोफाइल इवेंट ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। फैंस अपने फेवरेट सितारों को एक ही इवेंट में देखकर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। रणवीर सिंह 181.7 मिलियन अमेरीकी डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ भारत के सबसे मूल्यवान हस्ती हैं, और उनके 47 से अधिक ब्रांड एसोसिएशन हैं। उन्होंने अपनी उपस्थिति से इंग्लिश प्रीमियर लीग, फीफा विश्व कप, एनबीए, और कई अन्य महत्वपूर्ण समारोहों जैसे हाई-प्रोफाइल ग्लोबल समारोह की शोभा बढ़ाई है।
टिफनी एंड कंपनी के लैंडमार्क स्टोर का भव्य उद्घाटन एक स्टार-स्टडेड इवेंट था, जिसमें रणवीर सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ इतिहास रच दिया। रणवीर सिंह को देखने के लिए उनके तमाम प्रशंसक कार्यक्रम के बाहर जमा हो गए और जब रणवीर को देखा गया, तो उन्होंने तुरंत उनका नाम चिल्लाना शुरू कर दिया। इस तरह ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर मिले प्यार से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि रणवीर की फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।