फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Godfather BoxOffice Collection: चौथे दिन गॉडफादर की कमाई में आया उछाल, बॉक्स ऑफिस पर किया इतने करोड़ का बिजनेस

Sat, 08 Oct 2022 09:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 08 Oct 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Godfather Box office Collection Day four Chiranjeevi Salman Khan movie earnings on Saturday
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

मेगास्टार के नाम से मशहूर एक्टर चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गॉडफादर' लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो चुकी है। हालांकि फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। फिल्म के अब तक के कलेक्शन काफी कम दर्ज किए गए हैं। ओपनिंग डे से ही फिल्म की रफ्तार सुस्त रही। लेकिन फिल्म में चौथे दिन सभी चौंकाते हुए कमाई में उछाल दर्ज किया है। आइए जानते हैं कि शनिवार को फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया।


Vikram Vedha Box Office Collection: ‘विक्रम वेधा’ की कमाई में आया थोड़ा उछाल, नौवें दिन हुआ इतना कारोबार

Godfather Box office Collection Day four Chiranjeevi Salman Khan movie earnings on Saturday
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

चिरंजीवी और सलमान खान जैसे सितारों की उपस्थिति के बाद भी यह फिल्म अब तक काफी कम कमाई कर सकी है। हालांकि तीसरे दिन के मुकाबले चौथे दिन फिल्म के बिजनेस में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 10.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 51.30 करोड़ रुपये हो गई है। इतने बड़े स्टार कास्ट के बाद भी फिल्म के इस तरह के कलेक्शन वाकई चौंकाने वाले हैं।  
Photos of the Day: शमा सिकंदर का बोल्ड अंदाज और समंदर किनारे रश्मिका बनीं जलपरी, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

Godfather Box office Collection Day four Chiranjeevi Salman Khan movie earnings on Saturday
सलमान खान, चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शुक्रवार को फिल्म ने 8.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, गुरुवार को 11.95 करोड़ और बुधवार यानी ओपनिंग डे पर 20.20 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में चिरंजीवी के अलावा नयनतारा और और सत्यदेव कांचराना ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन मोहन राजा ने किया है। यह मलयालम फिल्म लुसिफर का रीमेक है, जिसमें सुपरस्टार मोहनलाल दिखे थे। मूल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
Filmy Wrap: आदिपुरुष पर भड़के रामायण के ‘राम’ और सामने आया हाउसफुल 5 से जुड़ा अपडेट, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Godfather Box office Collection Day four Chiranjeevi Salman Khan movie earnings on Saturday
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म से पहले चिरंजीवी आचार्य में नजर आए थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखाने में नाकाम साबित हुई थी। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्टर अगले साल शंकर दादा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में भी उनके साथ नयनतारा अहम रोल में दिखेंगी।
Amitabh Bachchan: रेखा नहीं यह महिला थी अमिताभ बच्चन का पहला प्यार, रातों-रात ऐसे हुई थी जया बच्चन से शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed