सब्सक्राइब करें

GodFather: 'गॉडफादर' से सामने आया चिरंजीवी का पहला लुक, टीजर में दिखा अभिनेता का राउडी अंदाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 04 Jul 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
GodFather Megastar Chiranjeevi First look out with a teaser clip from movie starring Salman Khan And Nayanthara
चिरंजीवी - फोटो : social media

साउथ इंडस्ट्री की अपकमिंग फिल्म 'गॉडफादर' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। सुपरस्टार चिरंजीवी स्टारर यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म की चर्चाएं और फैंस के बीच इसका क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म दक्षिण भारतीय दर्शकों के साथ-साथ हिंदी बेल्ट के लोगों के लिए भी बहुत खास होने वाली है। क्योंकि इस फिल्म से बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं,  जिस वजह से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जो फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा देगी। दरअसल, मेकर्स ने आज यानी 4 जुलाई को इस फिल्म से चिरंजीवी का पहला लुक जारी कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

GodFather Megastar Chiranjeevi First look out with a teaser clip from movie starring Salman Khan And Nayanthara
रामचरण, चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट साझा कर किया खुलासा 
चिरंजीवी के बेटे राम चरण ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म से उनका पहला पोस्टर साझा किया है। पोस्ट को साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा,"गॉडफादर आ गया है।" जारी किए गए पोस्ट में चिरंजीवी का कभी न देखा अंदाज देखने को मिल रहा है। इस फर्स्ट लुक में चिरंजीवी काली पैंट ग्रे कुर्ता और काले चश्मे पहने एक कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। मोहन राजा द्वारा निर्देशित यह फिल्म मेगास्टार चिरंजीवी की 153वीं फिल्म है। इस प्रोजेक्ट से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान टॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, साथ ही नयनतारा भी फिल्म में एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।  

GodFather Megastar Chiranjeevi First look out with a teaser clip from movie starring Salman Khan And Nayanthara
फिल्म गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर में दिखा धांसू अंदाज 
पहले पोस्टर के साथ ही निर्माताओं ने 'गॉडफादर' का एक टीजर वीडियो भी जारी किया है। इस टीजर में देखा जा सकता है कि एक कार लोगों के बीच से गुजरती है, जिसमें से चिरंजीवी उतरते हैं। ब्लैक कुर्ता-पैजामा और ब्लैक चश्मा लगाए हुए मेगास्टार इसमें काफी राउडी लग रहे हैं। उनका यह लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले इस फिल्म में एक्टर ‘सत्य देव’ की एंट्री हुई थी, जिसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
GodFather Megastar Chiranjeevi First look out with a teaser clip from movie starring Salman Khan And Nayanthara
film godfather - फोटो : ट्विटर

ये होगी फिल्म की स्टारकास्ट
'गॉडफादर' का निर्देशन मोहन राजा कर रहे हैं। यह मलयालम की सुपरहिट फिल्म 'लुसिफर' का रीमेक है। फिल्म 'लुसिफर' में पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आए थे। दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'गॉडफादर' में सलमान खान भी उनके जैसा ही रोल प्ले करते नजर आएंगे। सलमान खान और चिरंजीवी के अलावा, इस फिल्म में नयनतारा, सत्यदेव कंचन और जय प्रकाश जैसे कलाकार नजर आएंगे।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed