{"_id":"5b3c735a4f1c1b9d288b48f2","slug":"gold-actor-shared-amit-sadh-life-expriance-after-kai-po-che","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर का किराए तक देने के लिए नहीं थे सलमान के इस एक्टर के पास रुपए, ऐसी हो गई थी जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
घर का किराए तक देने के लिए नहीं थे सलमान के इस एक्टर के पास रुपए, ऐसी हो गई थी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'काई पो चे' और 'सुल्तान' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर अमित साध ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत हॉरर फिल्म 'फूंक 2' से की थी। जल्द ही वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में नजर आने वाले हैं। फिल्मी दूनिया में अमित को असली पहचान साल 2013 में आई फिल्म 'काई पो चे' से मिली थी। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव भी थे। बॉलीवुड में पहचान मिलने के पांच साल बाद अमित ने अपनी स्ट्रगल के दौर की कुछ यादों को याद और शेयर किया है।
2 of 4
मीडिया से बाद करते अमित साध ने बताया है कि फिल्म 'काई पो चे' सुपरहिट रही थी। लेकिन इसके बावजूद करीब 6 महीने तक उन्हें कोई काम नहीं मिला। उन्होंने बताया- मैं उस समय काम न मिलने से परेशान नहीं था बल्कि मेरी सबसे बड़ी परेशानी मेरी घर का किराया और उन लोगों के रुपए देना मुश्किल था। जिनके कारण मेरी जिंदगी चल रही थी।
3 of 4
अमित साध ने इसके अलावा अपनी जिंदगी के और भी कई अनुभवों को याद किया और मीडिया के सामने शेयर किया। वहीं बात करें अमित की अपकमिंग फिल्म गोल्ड की तो इसकी कहानी भारत के हॉकी प्लेयर दलबीर सिंह की जिंदगी पर आधारित है। दलबीर सिंह ने साल 1948 में लंदन ऑलंपिक में हॉकी मैच के अंदर भारत को पहली बार गोल्ड दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इस फिल्म में अक्षय कुमार दलबीर सिंह की भूमिका निभाएंगे। फिल्म ‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार के अलावा मौनी रॉय, सनी कौशल, कुनाल कपूर और अमित साध जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।