{"_id":"5d38b7938ebc3e6cab1f6d11","slug":"golden-opportunity-to-meet-sonakshi-sinha-for-amar-ujala-reader-just-to-do-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के पाठकों के लिए सोनाक्षी सिन्हा से मिलने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमर उजाला के पाठकों के लिए सोनाक्षी सिन्हा से मिलने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 25 Jul 2019 07:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
sonakshi sinha
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमर उजाला बिंदास के पाठकों के लिए इस महीने का दूसरा तोहफा है मशहूर फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से मिलने का मौका। हिंदी सिनेमा में अपने अतरंगी किरदारों के चलते हमेशा चर्चा में रहने वाली सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म खानदानी शफाखाना दो अगस्त को रिलीज हो रही है और उससे पहले वह अमर उजाला के कुछ भाग्यशाली पाठकों से दिल्ली में मिलेंगी। इस मुलाकात के लिए पाठकों को एक कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना है।
2 of 3
Khandaani Shafakhana
- फोटो : social media
फेसबुक पर अपलोड करनी है शहर के सबसे पुराने शफाखाना की फोटो
अगर आप अमर उजाला पढ़ते हैं या अमर उजाला के प्रसार क्षेत्र वाले प्रदेशों यानी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब या हिमाचल प्रदेश में रहते हैं तो ‘मेरे शहर का शफाखाना’ नामक इस कॉन्टेस्ट में आप अपने शहर में रहते हुए सीधे शामिल हो सकते हैं। बस आपको इसके लिए अपने शहर के सबसे पुराने शफाखाना (सेक्स क्लीनिक) को तलाशना है। उसकी एक फोटो खींचनी है और ये फोटो अपने फेसबुक पेज पर अपलोड करनी है। फोटो अपलोड करते समय इसके साथ अपने शहर का नाम लिखे, उसके बाद लिखें, मेरे शहर का शफाखाना और अमर उजाला बिंदास के फेसबुक पेज को इसमें टैग कर दें। टैग करने के लिए अपनी फेसबुक पोस्ट के साथ @amarujalabindas अंग्रेजी में टाइप करना है। इसके बाद जैसे ही अमर उजाला बिंदास का पेज दिखे उसे सेलेक्ट कर लेना है।
3 of 3
sonakshi sinha
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
30 जुलाई को नई दिल्ली में अमर उजाला पाठकों से मिलेंगी सोनाक्षी
कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने का आखिरी समय है शुक्रवार 26 जुलाई दोपहर 12 बजे तक। अमर उजाला के हर प्रकाशन क्षेत्र से एक विजेता का चयन होगा। और, सभी 21 विजेताओं के नामों का ऐलान अमर उजाला बिंदास के फेसबुक पेज पर 27 जुलाई को किया जाएगा। समय रहते इसकी जानकारी पाने के लिए अमर उजाला बिंदास का फेसबुक पेज जरूर लाइक करें और इसके नोटिफिकेशन में जाकर सी फर्स्ट ऑप्शन जरूर सेलेक्ट करें। सोनाक्षी सिन्हा से मुलाकात का ये कार्यक्रम मंगलवार 30 जुलाई की शाम नई दिल्ली में होना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।